राजस्थान: गुर्जर आरक्षण के लिए लड़ने वाले नेता किरोड़ी सिंह बैंसला को सांस लेने में तकलीफ, अस्पताल में भर्ती
गुर्जर नेता कर्नल (रिटायर्ड) किरोड़ी सिंह बैंसला को सांस लेने में दिक्क्त होने पर जयपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक दशक से अधिक समय तक गुर्जर आरक्षण के लिए संघर्ष करने वाले 85 वर्षीय बैंसला दो बार कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक कर्नल (रिटायर्ड) किरोड़ी सिंह बैंसला की रविवार शाम अचानक से तबीयत बिगड़ गई। सांस लेने में दिक्कत होने पर उन्हें जयपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक दशक से अधिक समय तक गुर्जर आरक्षण के लिए संघर्ष करने वाले 85 वर्षीय बैंसला दो बार कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
हिंडौन के राजकीय अस्पताल के चिकित्सक डॉ. रामराज मीणा ने बताया कि बैंसला को हृदय संबंधी बीमारी के कारण अस्पताल लाया गया था। जांच करने पर पता चला कि उनका ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ है और सांस लेने में तकलीफ हो रही है। इसके बाद उन्हें करीब 2 से 3 घंटे अस्पताल के आईसीयू वॉर्ड में रखा गया, जहां चिकित्सकों की टीम ने लगातार उनके स्वास्थ्य की निगरानी करती रही। जरूरत के मुताबिक, परीक्षण कर उपचार किया गया। इसके बाद बेहतर उपचार के लिए उन्हें जयपुर रेफर किया गया है।
सीएम ने की डॉक्टर से बात, स्वास्थ्य के बारे में ली जानकारी
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उनके शीर्घ स्वस्थ होने की कामना करते हुए ट्वीट किया, ''मणिपाल हॉस्पिटल (जयपुर) में एडमिट कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला जी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हूं। डॉ. अंशुल गुप्ता से बात कर कर्नल साहब के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। ईश्वर से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है।''
मणिपाल हॉस्पिटल (जयपुर) में एडमिट कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला जी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हूँ, डॉक्टर अंशुल गुप्ता से बात कर कर्नल साहब के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। ईश्वर से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) June 26, 2021
गुर्जर नेता किरोड़ी सिंह बैंसला फेफड़ों में संक्रमण के चलते पिछले साल नवंबर में जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल में भर्ती हुए थे। तब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ उनके सरकारी आवास पर बैठक के बाद तबीयत बिगड़ गई थी। अब फिर उनकी तबीयत बिगड़ने से उनके तमाम शुभचिंतक परेशान हैं।
शुभचिंतक हुए परेशान
बैंसला की तबीयत खराब होने की सूचना मिलते ही उनके शुभचिंतकों की भीड़ अस्पताल के बाहर जुट आई। वे सभी बैंसला से मिलने को उत्सुक थे और उनकी सेहत का हाल जानने आए थे। उनके शुभचिंतकों और प्रशंसकों ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।