{"_id":"5a47bfcb4f1c1b1f168b6124","slug":"rajasthan-govt-transfers-ias","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोयल को CS बनाने के साथ पांच और आईएएस अफसरों का तबादला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोयल को CS बनाने के साथ पांच और आईएएस अफसरों का तबादला
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 30 Dec 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
nc goel
- फोटो : File
राजस्थान में नए मुख्य सचिव की नियुक्ति के साथ ही राज्य सरकार ने पांच और आईएएस अफसरों के तबादले किए है।
राज्य सरकार ने सीनियर आईएएस निहाल चंद गोयल को राज्य का मुख्य सचिव बनाया है। वर्तमान मुख्य सचिव अशोक जैन कल रिटायर हो रहे है। गोयल के अनुसार, वे 31 दिसंबर या एक जनवरी को अपने नए पद का कार्यभार सम्हालेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे विश्वास के साथ पूरा करेंगे।
राज्य सरकार ने एक अन्य आदेश जारी कर पांच अधिकारियों के तबादले किए है। आदेश के अनुसार, आईएएस राजहंस उपाध्याय को प्रबंध निदेशक, राजस्थान राज्य भंडारण निगम, जयपुर, विपिन चंद्र शर्मा को अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ग्रामीण अकृषि क्षेत्र विकास अभिकरण, जयपुर, गिरिराज सिंह को प्रबंध निदेशक राजसीको, जयपुर तथा सुबोध अग्रवाल को वन एवं पर्यावरण विभाग, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव का पदभार सौंपा गया है। इसके अतिरिक्त कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त पदों का कार्यभार सौंपा है।