{"_id":"61ed1c82e311ca1e5f0a828c","slug":"rajasthan-governor-kalraj-mishra-twitter-account-hacked-on-sunday","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान : गवर्नर कलराज मिश्रा और केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत का ट्विटर अकाउंट हैक, अरबी भाषा में किया गया ट्वीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान : गवर्नर कलराज मिश्रा और केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत का ट्विटर अकाउंट हैक, अरबी भाषा में किया गया ट्वीट
Sun, 23 Jan 2022 02:44 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 23 Jan 2022 02:44 PM IST
सार
राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्रा का ट्विटर अकाउंट रविवार को हैक कर लिया गया। कलराज मिश्रा ने ट्विटर के साथ-साथ टेलिकॉम मंत्रालय से आधिकारिक तौर पर शिकायत भी दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र
- फोटो : एएनआई
विस्तार
राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्रा का ट्विटर अकाउंट रविवार को हैक कर लिया गया। राजभवन के सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है। सूत्रों ने बताया कि हैकर ने @KalrajMishra हैंडल से अरबी भाषा में एक ट्वीट भी पोस्ट किया। फिलहाल अकाउंट बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। राज्यपाल कलराज मिश्र ने जानकारी भी दी है कि उनका ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया है और उन्होंने ट्विटर के साथ-साथ टेलिकॉम मंत्रालय से आधिकारिक तौर पर शिकायत भी दर्ज करवाई है। हालांकि अभी तक मिली जानकारी के अनुसार कलराज मिश्र के ट्विटर हैंडल से वो ट्वीट नहीं हटाया गया है और अभी तक उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ही है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का ट्विटर अकाउंट हैक
राज्यपाल कलराज मिश्रा के अलावा केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के ट्विटर अकाउंट भी भी हैक होने की खबर है। राव इंद्रजीत सिंह के ट्विटर हैंडल से भी अरबी भाषा में एक ट्वीट किया गया है। यह वही ट्वीट है जो कलराज मिश्रा के ट्विटर हैंडल से किया गया है। राव इंद्रजीत ने भी ट्विटर के साथ-साथ टेलिकॉम मंत्रालय से आधिकारिक तौर पर शिकायत भी दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार रात एनडीआरएफ का ट्विटर हैंडल भी हुआ था हैक
शनिवार रात राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) का ट्विटर हैंडल को हैक कर लिया गया था। यह जानकारी एनडीआरएफ के डायरेक्टर जनरल अतुल करवल ने दी। उन्होंने बताया कि शनिवार रात ट्विटर हैंडल को हैक किया गया था। हम लोग इस मामले में आगे की जांच कर रहे हैं।