फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan government gifts all MLAs latest iPhone

राजस्थान: गहलोत सरकार ने सभी विधायकों को दिया नया आईफोन, भाजपा नेताओं ने किया वापसी का फैसला

Thu, 24 Feb 2022 04:07 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, जयपुर
पीटीआई, जयपुर Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 24 Feb 2022 04:07 AM IST
सार

बुधवार को मुख्यमंत्री द्वारा बजट पेश किए जाने और सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित करने के बाद सभी विधायकों को बाहर निकलने के समय एक आईफोन 13 के साथ ब्रीफकेस दिया गया।

विज्ञापन
Rajasthan government gifts all MLAs latest iPhone
सीएम अशोक गहलोत (सांकेतिक फोटो) - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान सरकार ने बुधवार को राज्य का बजट पेश किया। इसके बाद सरकार ने प्रदेश के सभी 200 विधायकों को नए आईफोन गिफ्ट में दिए। लेकिन इस पर अब राजनीति गर्म है। भाजपा के विधायकों आईफोन को वापस करेंगे। उनका कहना है कि वित्तीय बोझ को ध्यान में रखते हुए हमने आईफोन वापस करने का फैसला किया है।

विज्ञापन


फोन की कीमत 70,000 रुपये से ऊपर 
वहीं पिछले साल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा बजट पेश करने के ठीक बाद सभी 200 विधायकों को आई-पैड उपहार में दिया गया था। इस बार दिए गए फोन की कीमत 70,000 रुपये से ऊपर है। बुधवार को मुख्यमंत्री द्वारा बजट पेश किए जाने और सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित करने के बाद सभी विधायकों को बाहर निकलने के समय एक आईफोन 13 के साथ ब्रीफकेस दिया गया।
विज्ञापन


विपक्षी भाजपा ने तोहफा लौटाने का फैसला किया
गहलोत सरकार में के एक विधायक ने कहा कि  विधानसभा कागज रहित हो रही है और प्रयास सदन के सदस्यों को हाईटेक बनाने का है। साथ ही पीएचईडी मंत्री महेश जोशी ने यह भी कहा कि सिस्टम को पेपरलेस और विधायकों को हाई-टेक बनाने के लिए स्मार्टफोन वितरित किए गए हैं। हालांकि, विपक्षी भाजपा ने तोहफा लौटाने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा कागज रहित करने पर सरकार को जार
सरकार के कदम की आलोचना करते हुए, भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि पेपरलेस होना और हाई-टेक बनना अच्छा और स्वागत योग्य है, लेकिन इतनी बड़ी राशि खर्च करना, वह भी तब जब राज्य की अर्थव्यवस्था खराब स्थिति में हो, उचित नहीं है। वासुदेव ने पूछा कि आज का बजट राज्य को 5 लाख करोड़ रुपये से अधिक के कर्ज की ओर जा रहा है। राजस्व संग्रह घट रहा है। ऐसे में इतना महंगा फोन खरीदना कहां तक जायज है?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed