{"_id":"611f5b4a8ebc3e79c6093288","slug":"rajasthan-girls-used-to-make-videos-on-the-pretext-of-tying-shoe-laces-more-than-200-clips-recovered-from-mobile","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान : जूते के फीते बांधने के बहाने लड़कियों के बनाता था वीडियो, 200 से ज्यादा क्लिप मोबाइल से बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान : जूते के फीते बांधने के बहाने लड़कियों के बनाता था वीडियो, 200 से ज्यादा क्लिप मोबाइल से बरामद
Fri, 20 Aug 2021 01:05 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Fri, 20 Aug 2021 01:05 PM IST
सार
राजस्थान के सीकर में अजीब सिरफिरा पुलिस की गिरफ्त में आया है। आरोपी सुरेश कुमार मोबाइल से लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाता था। पुलिस ने उसके मोबाइल के साथ कम्प्यूटर व लैपटॉप भी जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में जूते के फीते बांधने के बहाने लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाने वाले शातिर सुरेश यादव के मोबाइल से 200 से ज्यादा वीडियो मिले हैं। इसके बाद पुलिस ने सुरेश के घर जाकर उसका लैपटॉप और कम्प्यूटर भी जब्त कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सुरेश यादव लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाता था, उसे सोमवार को आमेर महल में लड़कियों का वीडियो बनाते वक्त कॉस्टेबल प्रेमलता ने पकड़ा था।
विज्ञापन
दो बच्चों का पिता है आरोपी
अश्लील वीडियो बनाने वाला आरोपी सुरेश यादव सीकर के गांव गोपालपुरा, श्रीमाधोपुर का रहने वाला है व दो बच्चों का पिता भी है। पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि आरोपी सुंदर व छोटी उम्र की लड़कियों को टारगेट करता था और जयपुर आकर ही वीडियो बनाता था। उनके पास जाकर जूत के फीते बांधने के बहाने बैठ जाता था और मोबाइल का वीडियो ऑन करके उनके पैरों के पास रख देता था। आरोपी ने पूछताछ में बातया कि उसने जयपुर के जलमहल, हवामहल, आमेर महल, अलबर्ट हॉल व लगभग सभी मॉलों में इस तरह के वीडियो बनाए हैं।
विज्ञापन
वीडियो बनाने की वजह की पुलिस कर रही जांच
सुरेश इन वीडियो को सिर्फ अपनी मौज-मस्ती के लिए बनाता था या फिर किसी पोर्न साइट को यह वीडियो बेचता था। इसकी जांच में पुलिस जुटी है। फिलहाल, पुलिस सुरेश के पास से जब्त किए गए मोबाइल, लैपटॉप व कम्प्यूटर की जांच कर रही है। सुरेश ने बताया कि उसने इस तरह की वीडियो माउंट आबू में गुजरात से आए लड़कों से बनाना सीखी थी।
विज्ञापन