{"_id":"590d403a4f1c1b0b3944394f","slug":"rajasthan-gets-first-ironman-in-texas","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेक्सास में मिला राजस्थान को आयरनमैन, दुनिया ने माना लोहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेक्सास में मिला राजस्थान को आयरनमैन, दुनिया ने माना लोहा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 06 May 2017 12:49 PM IST
विज्ञापन
नरेन्द्र सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ल्ड ट्राईथलॉन कॉर्पोरेशन की ओर से आयोजित होने वाली आयरनमैन ट्राईथलॉन में एक राजस्थानी ने भी आयरनमैन ट्राईथलॉन का खिताब अपने नाम किया है। राजस्थान के आयरनमैन नरेन्द्र सिंह एक आईटी कंपनी के मालिक है, जो जयपुर और यूएसए में काम करती है।
विज्ञापन
जयपुर के बिजनेसमैन नरेन्द्र सिंह उन सफल प्रतियोगियों की लिस्ट में शामिल हो गए है जिन्होंने दुनिया की सबसे मुश्किल भरी रेस को पूरा किया है। गौरतलब है कि भारत में आयरनमैन ट्राईथलॉन को लोगों ने तब जाना था जब दो वर्ष पूर्व मॉडल व एक्टर मिलिंद सोमण ने इस रेस को पूरा करने में सफलता हासिल की थी। जयपुर के व्यापारी नरेन्द्र यूएसए के टेक्सास में आयोजित इस रेस को तय समय से कम में पूरा कर राजस्थान के पहले आयरनमैन बने है।
विज्ञापन
यह है आयरनमैन ट्राईथलॉन
यह रेस दुनिया की सबसे मुश्किल भरी रेसों में शुमार है। इस प्रतियोगिता में 17 घंटे के भीतर प्रतियोगी को 3.8 किमी. की तैराकी, 180 किमी. की साइकलिंग व 42.2 किमीं की दौड़ लगानी पड़ती है। जयपुर के नरेन्द्र सिंह ने ये तीनों बाधाएं 15 घंटे 51 मिनट मेंं पूरी की। जबकि दो वर्ष पूर्व मिलिंद सोमण ने आयरनमैन ट्राईथलॉन की यह बाधाएं 15 घंटे 19 मिनिट में पूर्ण थी।
विज्ञापन