फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan for these three districts, recruitment in the army, enthusiasm in youth

कल से इन तीन जिलों के लिए शुरू होगी सेना में भर्ती, युवाओं में दिखा उत्साह

Thu, 04 Jan 2018 07:00 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Thu, 04 Jan 2018 07:00 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan for these three districts, recruitment in the army, enthusiasm in youth
demo pic
भारतीय सेना में भर्ती के लिए युवाओं में खासा उत्साह है। इन्हीं युवाओं को कल से फिर ये मौका मिलेगा। राजस्थान के अलवर, दौसा और सवाई माधोपुर जिले के युवाओं के लिए सेना भर्ती शुक्रवार से अलवर में शुरू होगी।
विज्ञापन


अलवर शहर के इंद्रा गांधी स्टेडियम में शुरू होने वाली इस भर्ती के लिए सभी तैयारियां गुरुवार तक पूरी कर ली गई हैं। यह आर्मी भर्ती रैली 14 जनवरी तक चलेगी। इस रैली में सेना के चार श्रेणी के विभिन्न पदों पर सैनिक जनरल ड्यूटी, क्लर्क, ट्रेडमैन, टेक्नीशियन की भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार इस भर्ती रैली में सबसे अधिक अलवर जिले के 37 हजार 664 युवा भाग लेंगे। जबकि दौसा जिले के 7313 और सवाईमाधोपुर जिले के 2778 युवा रैली में भाग लेंगे। भर्ती प्रक्रिया में 1600 मीटर दौड़ प्रतिभागियों के लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी। अभ्यर्थियों के लिए ठहरने के लिए जगन्नाथ मेला ग्राउंड में टेंट लगा कर व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

प्रमुख जगहों पर कैमरे से निगरानी

Rajasthan for these three districts, recruitment in the army, enthusiasm in youth
सेना भर्ती - फोटो : अमर उजाला
भर्ती निदेशक कर्नल मोहनेश सिंह ने बताया कि सेना भर्ती में आने वाले युवा प्रवेश पत्र, आधार कार्ड सहित सभी मूल दस्तवेजों को लेकर भर्ती स्थल पहुंचे। भर्ती को देखते हुए शहर के प्रमुख जगहों पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी।

स्टेडियम में शुक्रवार को कोटकासिम और अलवर शहर के युवाओं की रैली आयोजित की जाएगी। 5 जनवरी को कोटकासिम अलवर तहसील के 7099 अभ्यर्थी, 6 जनवरी को मुंडावर लक्ष्मणगढ़ के 6907 अभ्यर्थी, 7 जनवरी को किशनगढ़ बास में बानसूर के 7475 अभ्यर्थी, 8 जनवरी को तिजारा राजगढ़ कठूमर के 6667 अभ्यर्थी, 9 जनवरी को बहरोड़ में रामगढ़ के 7549 अभ्यर्थी, 10 जनवरी को अलवर जिले की थानागाजी एवं सवाई माधोपुर जिले के गंगापुर, बामनवास, बलराज डूंगर, बोलनी, चौथ का बरवाड़ा, सवाईमाधोपुर, खंडार जबकि दौसा जिले के 6084 अभ्यर्ती रैली में भाग लेंगे। 11 जनवरी को दौसा जिले की बसवा महुआ लालसोट, दौसा तहसील के 5923 अभ्यर्थी भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed