{"_id":"5a4cb13c4f1c1b10788b6393","slug":"rajasthan-crime-theft-in-house-behind-the-loud-music","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"म्यूजिक की तेज आवाज के पीछे घर में हो रहा था ऐसा कि घरवाले भी देखकर चौंके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
म्यूजिक की तेज आवाज के पीछे घर में हो रहा था ऐसा कि घरवाले भी देखकर चौंके
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 03 Jan 2018 04:17 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकान में से तेज म्यूजिक की आवाज आ रही थी। आसपास वालों ने सोचा कि पार्टी चल रही होगी। इसी दौरान जब घरवाले पहुंचे तो देखकर दंग रह गए।
मामला राजस्थान के जोधपुर से जुड़ा है। यहां झालामंड के पास स्थित पृथ्वीराज नगर डी-145 में रहने वाले राजेश गर्ग बीते 29 दिसंबर को अपने रिश्तेदार के यहां मिलने माउंटआबू गए हुए थे। इसी दौरान जब वापस लौटे तो घर के ताले टूटे हुए थे। अज्ञात चोरों ने यहां से 5-6 तोला सोने के जेवरात, जिनमें एक डायमंड रिंग सेट, ईयर रिंग सेट, एक किलो चांदी जेवरात व बर्तन, सिक्के, म्यूजिक सिस्टम और सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी ले गए।
आसपास के लोगों ने बताया कि उन्हें रात के समय तेज आवाज में म्यूजिक सुनाई दे रहा था। उन्होंने सोचा कि राजेश और उसका परिवार ही घर में कोई पार्टी कर रहा होगा। उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि राजेश अपने परिवार के साथ कहीं बाहर गया हुआ है।

दो-तीन दिन से सूना था घर
Theft
राजेश ने पुलिस को बताया कि वह एक निजी फर्म में मैनेजर है। 29 दिसंबर को रिश्तेदारी में मिलने के लिए परिवार संग माउंटआबू गए थे। दो-तीन दिन से घर सूना था। वापस लौटे तो पूरी वारदात का पता लगा। इस पर पुलिस को सूचना दी।
पुलिस थाने से एएसआई भंवरलाल वहां पहुंचे और मौका मुआयना किया। पुलिस ने बताया कि आसपास कोई और सीसीटीवी कैमरे भी नहीं है। राजेश गर्ग के घर पर है मगर डीवीआर भी चोर ले गए। फिर भी चोरों का पता लगाने का प्रयास जारी है।