फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan cricket association elections will be held on 30 september

RCA Election: आरसीए के चुनाव 30 सितंबर को होंगे, सीएम गहलोत के बेटे फिर करेंगे अध्यक्ष पद की दावेदारी

Fri, 09 Sep 2022 11:31 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 09 Sep 2022 11:31 AM IST
सार

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव 30 सितंबर को होंगे। 26 सितंबर को नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। 30 सितंबर को ही मतदान और मतगणना की जाएगी। 29 सितंबर को प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी होगी।

विज्ञापन
rajasthan cricket association elections will be held on 30 september
वैभव गहलोत। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान क्रिकेट संघ (आरसीए) में फिर चुनाव बिगुल बज गया है। सभी पदों के लिए 30 सितंबर को वोटिंग होगी। हालांकि, सीएम अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत का लगातार दूसरी बार अध्यक्ष चुना जाना तय है। हालांकि, कार्यकारिणी में कई बदलाव हो सकते हैं। 4 अक्टूबर से आरसीए की वर्तमान कार्यकारिणी को तीन साल पूरे हो रहे हैं। इससे पहले नई कार्यकारिणी के चुनाव होने जरूरी हैं। चुनाव के विस्तृत कार्यक्रम की घोषणा चुनाव अधिकारी और पूर्व आईएएस अधिकारी रामलुभाया करेंगे।

विज्ञापन


लोढ़ा कमेटी के मुताबिक, कोई व्यक्ति छह साल से ज्यादा कार्यकारिणी में नहीं रह सकता। इसे देखते हुए मौजूदा सचिव महेंद्र शर्मा और उपाध्यक्ष आमीन पठान के जगह नए नाम सामने आ सकते हैं। सचिव का एक साल बचा है। वहीं आमीन अपने कार्यकाल पूरा कर चुके हैं। नई कार्यकारिणी के लिए भीलवाड़ा के रामपाल शर्मा, चित्तौड़गढ़ के शक्ति सिंह राठौड़, सवाई माधोपुर के डॉ. सुमित गर्ग, अजमेर के राजेश भड़ाना, झालावाड़ के फारुख और कोटा के अनस पठान के नामों की चर्चा है। सीकर से केके निमावत या भवानी समोता में से कोई एक कार्यकारिणी में शामिल हो सकता है।
विज्ञापन


फिलहाल, आरसीए में सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत की अध्यक्षता में चुनी गई कार्यकारणी सत्ता में है। ऐसे में माना जा रहा है, वैभव गहलोत दोबारा चुनाव मैदान में उतरेंगे। वहीं, वैभव गहलोत के सामने अब तक कोई भी पदाधिकारी खुलकर चुनावी मैदान में नहीं आया है। ऐसे में 20 सितम्बर बाद ही चुनावी तस्वीर साफ हो सकती है। RCA की मौजूदा कार्यकारिणी का कार्यकाल 4 अक्टूबर को पूरा होने जा रहा है। तीन साल पहले 4 अक्टूबर 2019 में वैभव गहलोत ने आरसीए अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया था। तब उन्होंने रामेश्वर डूडी ग्रुप को चुनाव हराया था। वैभव गहलोत ने आरसीए में विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी को संरक्षक बनाया था। पिछली बार वैभव गहलोत ने कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी को हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष अमीन पठान, सचिव महेन्द्र शर्मा, कोषाध्यक्ष कृष्ण निमावत, संयुक्त सचिव महेन्द्र नाहर और कार्यकारिणी सदस्य देवाराम चौधरी हैं। मौजूदा कार्यकारिणी में से कुछ सदस्यों के दोबारा चुनाव लड़ने पर अभी असंमजस की स्थिति बनी हुई हैं। क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस आरएम लोढा समिति की शिफारिशों को लागू किया गया था। RCA की मौजूदा कार्यकारिणी का कार्यकाल 4 अक्टूबर को पूरा होने जा रहा है। तीन साल पहले 4 अक्टूबर 2019 में वैभव गहलोत ने आरसीए अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया था। तब उन्होंने रामेश्वर डूडी ग्रुप को चुनाव हराया था। वैभव गहलोत ने आरसीए में विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी को संरक्षक बनाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed