फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan: Congress takes out a march on foot and tractors in Jaipur opposing farm laws and rising fuel prices

राजस्थान : पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत और कृषि कानून के विरोध में कांग्रेस का ट्रैक्टर मार्च

Sat, 20 Feb 2021 12:47 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sat, 20 Feb 2021 12:47 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan: Congress takes out a march on foot and tractors in Jaipur opposing farm laws and rising fuel prices
कांग्रेस का ट्रैक्टर मार्च - फोटो : ANI

देशभर में लगातार डीजल-पेट्रोल की कीमतें आसमान छू रही हैं। राजस्थान कांग्रेस ने शनिवार को डीजल-पेट्रोल की लगातार बढ़ती कीमतों और कृषि कानूनों के विरोध में पैदल और ट्रैक्टर मार्च निकाला।  कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जयपुर में शनिवार को पार्टी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया है। कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता हाथों में सरकार विरोधी पोस्टर और बैनर लिए नजर आए। 

विज्ञापन

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हफ्ते में सारे दिन महंगे दिन है, जिस दिन तेल की कीमतें ना बढ़े उसे भारतीय जनता पार्टी को अच्छा दिन घोषित कर देना चाहिए। उन्होंने ट्वीट किया, ''भाजपा सरकार को सप्ताह के उस दिन का नाम 'अच्छा दिन' कर देना चाहिए, जिस दिन डीजल-पेट्रोल के दामों में बढ़ोत्तरी न हो। क्योंकि महंगाई की मार के चलते बाकी दिन तो आमजनों के लिए 'महंगे दिन' हैं।''

विज्ञापन

मोदी सरकार की गलत आर्थिक नीतियों का नतीजा है पेट्रोल -डीजल के बढ़ते दाम : गहलोत
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पेट्रोल डीजल के बढ़ते दाम को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए शनिवार को कहा कि यह उसकी गलत आर्थिक नीतियों का नतीजा है। गहलोत ने ट्वीट किया,' पेट्रोल-डीजल की कीमतों से आमजन त्रस्त है। पिछले 11 दिनों से लगातार दाम बढ़ रहे हैं। यह मोदी सरकार की गलत आर्थिक नीतियों का नतीजा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें फिलहाल संप्रग सरकार के कार्यकाल के समय से आधी हैं, लेकिन पेट्रोल-डीजल की कीमतें अब तक के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गई हैं।' 
गहलोत के अनुसार, मोदी सरकार पेट्रोल पर 32.90 रुपये व डीजल पर 31.80 रुपये प्रति लीटर उत्पाद शुल्क लगाती है। जबकि 2014 में संप्रग सरकार के समय पेट्रोल पर सिर्फ 9.20 रुपये व डीजल पर महज 3.46 रुपये उत्पाद शुल्क था। मोदी सरकार को आमजन के हित में अविलंब उत्पाद शुल्क घटाना चाहिए।

जनता और किसानों पर हो रहा अत्याचार 

कांग्रेस नेता पीएस खाचरियावास ने कहा कि किसी भी पार्टी से हो, लेकिन प्रधानमंत्री देश का होता है। आप कृषि कानूनों को निरस्त क्यों नही कर सकते? भाजपा से सबसे पहले रसोई गैस सग सब्सिडी समाप्त कर दी फिर कीमतें बढ़ा दी। दूसरी ओर वे किसानों पर अत्याचार कर रहे हैं। 

आपको बता दें कि आज भी लगातार 12वें दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। राजधानी दिल्ली में शनिवार को पेट्रोल 39 पैसे और डीजल 37 पैसे प्रति लीटर मंहगा हुआ। इसके साथ ही आज दिल्ली में पेट्रोल का रेट 90.58 रुपये प्रति लीटर तो डीजल का रेट 80.97 रुपये प्रति लीटर है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed