{"_id":"61b142c799ec0f0b341c267d","slug":"rajasthan-congress-leader-jyoti-khandelwal-urges-sonia-gandhi-to-postpone-rally-over-inflation","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: कांग्रेस नेता ने सोनिया गांधी से महंगाई पर रैली स्थगित करने का आग्रह किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: कांग्रेस नेता ने सोनिया गांधी से महंगाई पर रैली स्थगित करने का आग्रह किया
Thu, 09 Dec 2021 05:11 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, जयपुर
पीटीआई, जयपुर
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 09 Dec 2021 05:11 AM IST
सार
कांग्रेस नेता ज्योति खंडेलवाल ने कहा पार्टी को सात दिनों के लिए अपने कार्यक्रमों को रद्द कर देना चाहिए ताकि हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शहीद हुए जनरल बिपिन सहित अन्य सैनिकों को श्रद्धांजलि दी जा सके।
विज्ञापन
सोनिया गांधी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत की असामयिक मृत्यु और कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को देखते हुए जयपुर के पूर्व महापौर और कांग्रेस नेता ज्योति खंडेलवाल ने बुधवार को कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी से महंगाई पर रैली को स्थगित करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि नए वैरिएंट के मामले बढ़ रहे हैं, लोगों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देनी चाहिए और महंगाई के खिलाफ अभियान सोशल मीडिया पर चलाया जाना चाहिए। साथ ही कहा कि पार्टी को सात दिनों के लिए अपने कार्यक्रमों को रद्द कर देना चाहिए ताकि हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शहीद हुए जनरल बिपिन सहित अन्य सैनिकों को श्रद्धांजलि दी जा सके।
विज्ञापन
वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस नेता अजय माकन ने रैली में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं के लिए जरुरी शर्तों से संबंधित एक ट्वीट किया है। जिसमें कार्यकर्ताओं को निर्देशित है कि वैक्सीन की दोनों डोज लगी हों अथवा, 72 घंटे पहले तक की नेगेटिव आरटीपीसीआर रिपोर्ट साथ होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
इस बीच यहां पार्टी मुख्यालय में महंगाई पर रैली को लेकर बैठक हुई। यहां कांग्रेस नेता अजय माकन जो एआईसीसी में पार्टी मामलों के प्रभारी हैं और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने रैली को सफल बनाने के निर्देश दिए।