फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan CM Gehlot seeks help from the Central government for Barmer refinery project

राजस्थान: बाड़मेर रिफाइनरी के लिए सीएम गहलोत ने मांगी केंद्र से मदद, जानें क्या कहा

Fri, 21 Jan 2022 02:23 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, जयपुर
पीटीआई, जयपुर Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 21 Jan 2022 02:23 AM IST
सार

सीएम गहलोत ने कहा कि उनकी सरकार ने पिछली सरकार के विकास कार्यों को कभी नहीं रोका और वे राज्य के विकास के लिए केंद्र के साथ मिलकर काम करेंगे।

विज्ञापन
Rajasthan CM Gehlot seeks help from the Central government for Barmer refinery project
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के बाड़मेर जिले में रिफाइनरी का उद्घाटन हो चुका है। कांग्रेस ने अपना चुनावी वादा निभा दिया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को बाड़मेर में करीब 275 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। साथ ही सीएम गहलोत ने विकास कार्यों में केंद्र की मदद मांगी है।

विज्ञापन


सीएम गहलोत ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने पिछली सरकार के विकास कार्यों को कभी नहीं रोका और वे राज्य के विकास के लिए केंद्र के साथ मिलकर काम करेंगे। साथ ही उन्होंने बाड़मेर में बाजरा अनुसंधान केंद्र खोलने की मंजूरी देने के लिए भी केंद्र सरकार को धन्यवाद दिया। राज्य सरकार के अनुसार, रिफाइनरी से हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि पहले किसी ने कल्पना भी नहीं की थी कि थार के मरुस्थल में रिफाइनरी और बिजली संयंत्र स्थापित किए जा सकते हैं लेकिन अब यह हकीकत बन गया है। साथ ही सीएम गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार ने 2006 में बाड़मेर में भयंकर बाढ़ के दौरान बेघर हुए विस्थापितों के 15 साल के इंतजार को समाप्त करते हुए 1022 परिवारों को जमीन दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस का चुनावी वादा
कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के दौरान यह चुनावी वादा किया था कि राजस्थान में सरकार बनने के बाद इस परियोजना के काम को तेज किया जाएगा। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2018 जनवरी में रिफाइनरी के कार्य का शुभारंभ किया था। इससे पहले 2013 के विधानसभा चुनाव से कुछ हफ्ते पहले तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी की सरकार रहने के दौरान इस रिफाइनरी का शिलान्यास किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed