{"_id":"61a2a0dfa89cb8363d2ffac6","slug":"rajasthan-cm-ashok-gehlot-reviews-corona-pandemic-situation","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: सीएम गहलोत ने की कोरोना महामारी को लेकर बैठक, टीकाकरण में तेजी लाने का दिया निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: सीएम गहलोत ने की कोरोना महामारी को लेकर बैठक, टीकाकरण में तेजी लाने का दिया निर्देश
Sun, 28 Nov 2021 02:50 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, जयपुर
पीटीआई, जयपुर
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 28 Nov 2021 02:50 AM IST
सार
सीएम गहलोत ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि टीकाकरण के मामले में राजस्थान को आदर्श राज्य बनाया जाए और जिन लोगों का टीकाकरण नहीं हुआ है, उन सभी का टीकाकरण किया जाए।
विज्ञापन
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना का नया वैरिएंट मिलने के बाद सरकारें खासा सतर्क हैं। कोरोना के मद्देनजर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ कोरोना महामारी पर समीक्षा बैठक की। इस बैठक में सीएम गहलोत ने अधिकारियों को सतर्क रहने के साथ कोरोना मामलों पर नजर रखने को कहा है।
विज्ञापन
टीकाकरण में तेजी लाने का भी दिया निर्देश
सीएम अशोक गहलोत ने अधिकारियों को कोरोना वायरस के खिलाफ लोगों के टीकाकरण में तेजी लाने का भी निर्देश दिया। साथ ही कहा कि जिन लोगों को अभी तक कोविड-19 वैक्सीन की दूसरी खुराक नहीं मिली है, उन्हें इसे लेने के लिए मनाएं, ताकि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे को कम किया जा सके।
विज्ञापन
जिन लोगों का टीकाकरण नहीं हुआ है, उन सभी का टीकाकरण किया जाए
उन्होंने कहा कि जिला कलेक्टर और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि उनके जिलों में अधिक से अधिक लोगों को दूसरी खुराक समय पर मिले। सीएम गहलोत ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि टीकाकरण के मामले में राजस्थान को आदर्श राज्य बनाया जाए और जिन लोगों का टीकाकरण नहीं हुआ है, उन सभी का टीकाकरण किया जाए।
विज्ञापन
बहुत सावधानी बरतने की जरूरत
उन्होंने नए वैरिएंट पर चिंता जताते हुए कहा कि कई देशों में महामारी काफी तेजी से फैल रही है इसलिए बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीका और बोत्सवाना सहित कुछ देशों में कोरोना के एक नए वैरिएंट का पता चला है और यह बहुत तेजी से फैल रहा है।
26 नवंबर तक 21 लाख से अधिक लोगों का हो चुका है टीकाकरण
अधिकारियों ने मुख्यमंत्री गहलोत को बताया कि 'हर घर दस्तक' अभियान के तहत घर-घर जाकर टीकाकरण किया जा रहा है। साथ ही बताया कि अभियान के तहत 26 नवंबर तक 21 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।