फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Chief Minister Ashok Gehlot says his advisers wont enjoy ministerial status

राजस्थान: सीएम गहलोत ने कहा- मुख्यमंत्री के सलाहकारों को कैबिनेट मंत्री या राज्यमंत्री का दर्जा नहीं मिलेगा

Mon, 29 Nov 2021 12:35 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, जयपुर
पीटीआई, जयपुर Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 29 Nov 2021 12:35 AM IST
सार

भाजपा ने नियुक्तियों पर आपत्ति जताई थी और राज्यपाल कलराज मिश्रा को एक ज्ञापन सौंपा था, जिन्होंने उनकी संवैधानिक स्थिति पर स्पष्टता मांगी थी।

विज्ञापन
Rajasthan Chief Minister Ashok Gehlot says his advisers wont enjoy ministerial status
अशोक गहलोत (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

विस्तार

राजस्थान में सीएम के सलाहकारों की नियुक्ति की घोषणा के बाद राजनीति जोरों पर है। लेकिन इस विवाद पर लगाम लगाने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को कहा कि उनके सलाहकार के रूप में नियुक्त विधायकों या जिन्हें संसदीय सचिव बनाया जाएगा, उन्हें कोई कैबिनेट मंत्री या राज्यमंत्री का दर्जा नहीं मिलेगा।

विज्ञापन


पिछले हफ्ते राजस्थान कैबिनेट में फेरबदल के कुछ घंटे बाद, अशोक गहलोत ने छह सलाहकार नियुक्त किए थे, जिसमें तीन कांग्रेस विधायक शामिल थे। भाजपा ने नियुक्तियों पर आपत्ति जताई थी और राज्यपाल कलराज मिश्रा को एक ज्ञापन सौंपा था, जिन्होंने उनकी संवैधानिक स्थिति पर स्पष्टता मांगी थी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि संसदीय सचिवों और सलाहकारों की नियुक्तियां पहले होती रही हैं लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद इन्हें सुविधाएं और दर्जा नहीं दिया जा सकता है लेकिन अगर उन्हें ये नहीं दिया जाता है, तो इसमें गलत क्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महंगाई पर लगाम लगाने की जरूरत है
सीएम गहलोत ने केंद्र सरकार से तेल कंपनियों को ईंधन की कीमतों में वृद्धि की बजाय उनकी वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए अनुदान देने की भी मांग की, उन्होंने कहा कि तेल की कीमतें जनता पर भारी पड़ती हैं। साथ ही गहलोत ने कहा कि महंगाई ने पूरे देश में लोगों को झकझोर दिया है और इस पर लगाम लगाने की जरूरत है।

आगे मीडिया से बात करते हुए सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि वे संघीय ढांचे को नहीं समझ पा रहे हैं। केंद्र सरकार राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर कर रही है। जब राज्य मजबूत होंगे, तो देश मजबूत होगा। राज्यों का वित्तीय प्रबंधन गड़बड़ा रहा है। उन्होंने कहा कि यह सब केंद्र की गलत नीतियों के कारण हो रहा है।

विधानसभा चुनाव के कारण पेट्रोल-डीजल के दाम कम किए
सीएम ने कहा कि केंद्र ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के कारण पेट्रोल-डीजल के दाम कम किए हैं और लोग इसे समझते हैं। साथ ही कहा कि जब वे चुनाव के कारण दामों को कम कर सकते हैं, तो वे देश को यह आश्वासन क्यों नहीं दे सकते कि कीमतों में और वृद्धि नहीं की जाएगी।


कांग्रेस नई दिल्ली में महंगाई के मुद्दे पर एक विशाल रैली करेगी
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस नई दिल्ली में महंगाई के मुद्दे पर एक विशाल रैली करेगी, जिसमें राज्य से बड़ी संख्या में पार्टी के लोग भाग लेंगे। राज्य कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि रैली में राजस्थान के लगभग 50,000 पार्टी कार्यकर्ता भाग लेंगे।भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि  भाजपा झूठे वादे करके सत्ता में आई और आम आदमी का जीवन दयनीय बना दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed