{"_id":"5a6d9fbb4f1c1b7e268b6c68","slug":"rajasthan-bypolls-39-million-voters-will-vote-decide-future","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उपचुनाव: अलवर, अजमेर और मांडलगढ़ में वोटिंग शुरू, 39 लाख मतदाता तय करेंगे भविष्य ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचुनाव: अलवर, अजमेर और मांडलगढ़ में वोटिंग शुरू, 39 लाख मतदाता तय करेंगे भविष्य
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 29 Jan 2018 08:44 AM IST
विज्ञापन
राजस्थान में लोकसभा की दो और विधानसभा की एक सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में 39 लाख वोटर अपने मताधिकार का उपयोग कर रहे हैं। मतदान शुरू हो गया है और इसके लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है।
राजस्थान में इसी साल दिसंबर में विधानसभा के चुनाव है और ऐसे में ये उपचुनाव सत्ताधारी भाजपा और प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस, दोनों के लिए काफी अहम है। दोनों ही दलों के दिग्गजों की साख दांव पर लगी हुई है। इन उपचुनावों को सत्ता के लिए सेमीफाइनल माना जा रहा है।
तीनों ही सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला है और जीत के लिए दोनों ने पूरा जोर लगा रखा है। आज आखिरी दिन भी प्रत्याशियों ने घर-घर जाकर चुनाव प्रचार किया। इन उपचुनावों में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे समेत कई मंत्रियों ने कमान संभाल रखी है। दूसरी तरफ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट और दिग्गज अशोक गहलोत के लिए ये भी ये चुनाव काफी अहम है। गुजरात के बाद यहां भी गहलोत से जादू की उम्मीद की जा रही है।

Trending Videos
मतगणना 1 फरवरी को होगी
इन उपचुनाव में 39 लाख मतदाता मताधिकार का उपयोग करेंगे। मतगणना 1 फरवरी को होगी।
जहां तक बात मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने शक्तिसिंह हाड़ा को अपना उम्मीदवार बनाया है, वहीं कांग्रेस की तरफ से विवेक धाकड़ मैदान में हैं। अजमेर लोकसभा क्षेत्र में भाजपा के रामस्वरूप लांबा के सामने कांग्रेस के रघु शर्मा हैं। अलवर लोकसभा क्षेत्र में यादव कार्ड खेला है। यहां भाजपा के जसवंत यादव का मुकाबला कांग्रेस के करणसिंह यादव से है।