फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan bundi half burnt dead body found in a empty plot in the city

इस शहर में नहीं थम रहा हत्याओं का सिलसिला, अब अधेड़ का अधजला शव मिलने से फैली सनसनी

Tue, 13 Feb 2018 09:12 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 13 Feb 2018 09:12 AM IST
विज्ञापन
rajasthan bundi half burnt dead body found in a empty plot in the city
मौके पर पड़ा अधजला शव
अगर पुलिस ही पस्त हो तो अपराधियों के हौंसले बुलंद तो रहेंगे ही जिसकी बानगी ये है कि एक शहर में हत्याओं का सिलसिला थम ही नहीं रहा है। बात की जा रही है राजस्थान के बूंदी जिले की जहां दो दिन पहले ही चोरों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वहीं सोमवार को बूंदी शहर के निकत ही एक अंधेड़ का अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी योगेश यादव मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन



बूंदी से 4-5 किमी दूर श्योपुरिया की बावड़ी में एक खाली भूखंड के अंदर एक अधजला शव मिलने की सूचना पर सदर पुलिस थानाधिकारी अभिषेक पारीक मौके पर पहुंचे। उन्होनें घटना स्थल का जायजा लेकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी उच्चाधिकारी को दी। सूचना पर एसपी योगेश यादव भी मौके पर पहुंच गए। उन्होने मौका स्थल का बारिकी निरीक्षण कर आवश्यक सबूत जुटाए। वहीं एफएसएल टीम ने सबूत जुटाए है। पुलिस ने अधजले शव को जिला अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया। घटनाक्रम की जानकारी मिलने के बाद उसकी पहचान हिण्डोली निवासी अधेड़ कजोड़ माली के रूप में हुई है। 
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार मृतक की पहली पत्नी की संतानें हिंडोली में रहती हैं और वो तीन साल पहले दूसरा नाता विवाह करने के बाद देवपुरा बूंदी में अपनी नातायत पत्नी उच्छब कंवर के साथ रह रहा था। बीती शाम कजोड़ को उसकी नातायत पत्नी के साथ जिला अस्पताल में भी लोगों ने देखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कजोड़ की मौत के बाद परिजनों ने हत्या की संभावना जताते हुए मुकदमा दर्ज करने के लिए पुलिस को रिपोर्ट दी है। जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने बताया कि घटना स्थल के पास ही बाइक खड़ी मिली। जिसके आधार पर तो शिनाख्तगी के प्रयास शुरू किए। थोड़ी देर में अधिकारियों के सामने स्थिति स्पष्ट हो गई।

शव की पहचान हिण्डोली निवासी कजोड़ पुत्र चेलाराम के रूप में हो गई। पुलिस अब इस प्रयास में जुटी है कि कजोड़ की मौत कैसे हुई होगी या उसकी मौत के पीछे क्या कारण रहे हैं। परिजनों द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर हत्या की आशंका जताई गई है। लेकिन उसकी हत्या किसने की है। इस पर रिपोर्ट देने वाले परिजन कुछ भी नहीं कह पाए। सदर एसएचओं पारीक ने बताया कि मौके की कार्यवाही के बाद शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की जांच होगी।

 

2 वर्षों से परिवार से नहीं था संपर्क

rajasthan bundi half burnt dead body found in a empty plot in the city
घटनास्थल के पास से बरामद की गई बाइक - फोटो : Amar Ujala
थानाधिकारी पारीक ने बताया कि मृतक कजोड का करीब 2 वर्षों से हिंडोली में स्थित उनके घर पर परिजनों से संपर्क नहीं था। कजोड़ सैनी के बड़े पुत्र भुवनेश ने बताया कि उसके पिता द्वारा अप्रैल 2016 में दूसरी पत्नी लाने के बाद जुलाई 2016 में ही उसके पिता हिंडोली छोड़कर बूंदी जाकर रहने लगे थे। तब से ही उनका उनके पिता से कोई संपर्क नहीं था।


कजोड़ सैनी के हिंडोली स्थिति घर पर पुत्र भुवनेश व छोटा पुत्र महेंद्र सैनी रहता है। इधर, परिजनों ने मृतक कजोड़ सैनी के अधजले शव के मामले में उच्च स्तरीय जांच कर हत्या के कारणों व हत्यारों का पता लगाकर अति शीघ्र आरोपियों की  गिरफ्तार करने की मांग की है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed