फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan BJP MLA Madan Dilawar comments on farmers protest says it is a conspiracy to spread bird flu

किसान आंदोलन को लेकर भाजपा विधायक ने की विवादित टिप्पणी, कहा- 'यह बर्ड फ्लू फैलाने की साजिश'

Sun, 10 Jan 2021 07:07 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: देव कश्यप Updated Sun, 10 Jan 2021 07:07 AM IST
विज्ञापन
Rajasthan BJP MLA Madan Dilawar comments on farmers protest says it is a conspiracy to spread bird flu
Rajasthan BJP MLA Madan Dilawar - फोटो : ANI

कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली में आंदोलन कर रहे किसानों को लेकर राजस्थान के भाजपा विधायक मदन दिलावर ने विवादित टिप्पणी की है। मदन दिलावर ने कहा कि 'कुछ तथाकथित किसान आंदोलन कर रहे हैं। ये तथाकथित किसान किसी भी आंदोलन में भाग नहीं ले रहे हैं बल्कि खाली समय में चिकन बिरयानी और ड्राई फ्रूट्स का आनंद ले रहे हैं। यह बर्ड फ्लू फैलाने की साजिश है।'

विज्ञापन


दिलावर ने आगे कहा कि 'किसानों के बीच आतंकवादी, लुटेरे और चोर हो सकते हैं और वे किसानों के दुश्मन भी हो सकते हैं। ये सभी लोग देश को बर्बाद करना चाहते हैं। अगर सरकार उन्हें आंदोलन स्थलों से नहीं हटाती है, तो बर्ड फ्लू एक बड़ी समस्या बन सकता है।'
विज्ञापन

 



बता दें कि दिल्ली में डेढ़ महीने से अपनी मांगों के समर्थन में आंदोलन कर रहे किसानों के साथ केंद्र सरकार लगातार वार्ता कर समस्या को सुलझाने का प्रयास कर रही है। इस बीच भाजपा नेता मदन दिलावर का यह विवादित बयान राजनीति को गर्माने वाला है। मदन दिलावर का यह बयान सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है।


किसान नेताओं ने कड़े शब्दों में की निंदा
भाजपा के प्रदेश महामंत्री मदन दिलावर के बयान की किसान नेताओं ने कड़े शब्दों में निंदा की है। इन नेताओं ने मदन दिलावर पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप भी लगाया है। अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष दुलीचंद बोरदा ने मदन दिलावर द्वारा दिए गए बयान पर पलटवार किया है। 


बोरदा ने कहा कि मदन दिलावर और भाजपा के नेता किसान आंदोलन को शुरू से ही बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। अलोकतांत्रिक तरीके के बयानबाजी करके किसान आंदोलन को खत्म करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन आंदोलन पर भाजपा नेताओं की बयानबाजी का असर पड़ने वाला नहीं है। किसान आंदोलन से तभी उठेगा जब तक उसकी मांग पूरी नहीं होगी। बोरदा ने मदन दिलावर पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनका जनाधार लगातार खत्म होता जा रहा है, ऐसे में वह सिर्फ ऐसी बयानबाजी करके सुर्खियां बटोरने की कोशिश करते रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed