फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan: Bhatias remarks against late Shishram Ola are condemnable,Rajasthan: Bhatias remarks against late Shishram Ola are condemnable, Gehlot said - Apologize Nadda

राजस्थान: ओला के खिलाफ टिप्पणी से निशाने पर आए भाजपा प्रवक्ता भाटिया, गहलोत ने कहा: नड्डा माफी मांगें

Sat, 10 Jul 2021 05:32 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 10 Jul 2021 05:32 PM IST
सार

भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया द्वारा कांग्रेस के दिवंगत नेता ओला को लेकर की गई टिप्पणी की सीएम अशोक गहलोत ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि नड्डा को इसके लिए माफी मांगना चाहिए।
 

विज्ञापन
Rajasthan: Bhatias remarks against late Shishram Ola are condemnable,Rajasthan: Bhatias remarks against late Shishram Ola are condemnable, Gehlot said - Apologize Nadda
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत - फोटो : twitter.com/ashokgehlot51

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया कांग्रेस के दिवंगत वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्मश्री शीशराम ओला को लेकर की गई अपनी टिप्पणी से राजस्थान के नेताओं के निशाने पर आ गए। जहां कांग्रेस, माकपा और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने भाटिया की टिप्पणी की भर्त्सना की वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस मामले में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से माफी मांगने की मांग की है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने भाटिया द्वारा ओला को लेकर की गई टिप्पणी की आलोचना करते हुए शनिवार को कहा कि भाजपा अध्यक्ष नड्डा को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। गहलोत ने ट्वीट किया, 'भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया द्वारा ओला पर की गई टिप्पणियों की मैं भर्त्सना करता हूं। इससे प्रदेश की जनता में भारी आक्रोश पैदा हुआ है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को अविलंब राजस्थान की जनता से माफी मांगनी चाहिए।'
विज्ञापन


60 साल समाज सेवा में सक्रिय रहे
उन्होंने लिखा, ' शीशराम ओला ने 60 साल से अधिक समय तक सामाजिक, राजनीतिक क्षेत्र में रहकर किसानों के हितों की रक्षा की। वह केन्द्र एवं राज्य दोनों सरकारों में अनेकों बार कैबिनेट मंत्री रहे। 1968 में उन्हें समाजसेवा के लिए पद्मश्री सम्मान दिया गया था।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी ओला के प्रति भाजपा प्रवक्ता की टिप्पणी की आलोचना की है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और किसान हितैषी शीशराम ओला जी पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता की अमर्यादित टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण है।' पायलट के अनुसार देश एवं प्रदेश के विकास में शीशराम का योगदान विशालकाय है और असभ्य शब्दावली का प्रयोग ऐसे नेताओं की संस्कारहीन सोच का प्रमाण है।

भाटिया ने डिलीट किया ट्वीट
गौरतलब है कि भाटिया ने एक टीवी कार्यक्रम के दौरान ओला के खिलाफ कथित रूप से अमर्यादित टिप्पणी की थी। उन्होंने इस बारे में एक ट्वीट भी किया, जिसे आलोचनाओं के बाद डिलीट कर दिया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा बोले-चाहे जितने ट्वीट डिलीट करें, साक्ष्य नहीं मिटा सकते
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने इसका जिक्र करते हुए लिखा,' कितने ही ट्वीट डिलीट कर लें, आपकी पार्टी की किसान विरोधी सोच के ऐसे साक्ष्य आप नहीं मिटा सकते।' डोटासरा ने ट्वीट किया, 'पद्मश्री से सम्मानित, किसानों के गौरव रहे शीशराम ओला के बारे में की गई यह टिप्पणी बेहद शर्मनाक और निंदनीय है। आखिर किसान कौम से इतनी नफरत क्यों है भाजपा को?' 

बेनीवाल यह बोले
वहीं रालोप के राष्ट्रीय संयोजक व नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल ने भी इसको लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट किया, 'किसानों के दिग्गज नेता रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्मश्री शीशराम ओला के सम्बन्ध में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता द्वारा की गई टिप्पणियों की मैं निंदा करता हूं।'

उन्होंने कहा, 'ओला ने आजीवन सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में जो योगदान दिया उसको कभी भुलाया नहीं जा सकता। भाटिया द्वारा की गई टिप्पणी से उनकी संकीर्ण मानसिकता झलक रही है, उक्त टिप्पणी को लेकर जाट समाज के साथ सर्व समाज में रोष व्याप्त है! भाटिया को तत्काल माफी मांगनी चाहिए!'


माकपा के अमरराम ने भी की आलोचना
माकपा के राज्य महासचिव व पूर्व विधायक अमराराम ने भी भाटिया की टिप्पणी की आलोचना की है। उन्होंने ट्वीट किया, 'राजनीति में वैचारिक मतभेद जरूर होते है लेकिन ऐसी भाषा का प्रयोग करना उचित नहीं है।' उल्लेखनीय है कि राजस्थान से दिग्गज जाट नेता ओला अनेक बार विधायक और सांसद रहे। वह राज्य व केंद्र सरकार में मंत्री रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed