{"_id":"5a6d68d14f1c1b89268b6d70","slug":"rajasthan-bharatpur-family-suffered-in-a-crucial-road-accident-due-to-fog","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोवर्धन परिक्रमा देने जा रहा था परिवार, कोहरे ने ली 5 की जान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवर्धन परिक्रमा देने जा रहा था परिवार, कोहरे ने ली 5 की जान
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 28 Jan 2018 02:21 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवर्धन परिक्रमा देने जा रहे एक एक परिवार के 10 लोगों पर आज सुबह कोहरे का कहर बरपा। इनकी बोलेरो गाड़ी सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ गई और इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि सात गंभीर से रूप से घायल हो गए।
बताया गया है कि ये सभी लोग एक ही परिवार के है जो गोविंदगढ़ से गोवर्धन पर्वत परिक्रमा देने के लिए रवाना हुए थे। भरतपुर में डीग-नगर रोड पर नगर थाना इलाके के पीलूकी गांव के पास इनकी बोलेरो कार सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई।
घटना की जानकारी मिलते ही नगर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां से उन्हें बाद में भरतपुर रैफर कर दिया गया। मृतकों में एक पुरुष एवं एक महिला तथा एक बच्चा शामिल है जिनकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य लोगों ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया वहीं घायलों में 2 महिलाएं,1 बच्चा और 4 पुरुष शामिल हैं।

कई दिनों से यहां कोहरे का सितम
डेमो इमेज
भरतपुर में कई दिनों से भीषण कोहरे का सितम छाया हुआ है। यहां कोहरा इतना घना छाया रहता है कि विजिबिलिटी ना के बराबर ही रहती है। यहां वाहनों को रेंग रेंग कर निकलना पड़ता है वहीं कोहरे के कारण सुबह के वक्त हादसों की संख्या में भारी इजाफा हो रहा है।
भरतपुर में रात से छाने वाला कोहरा अगले दिन दोपहर तक छाया रहता है जिसके कारण शहरवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं दिल्ली मुंबई रेलमार्ग पर स्थित होने से भी ट्रेनों पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है।