{"_id":"63adca3e5183b944f9356aba","slug":"rajasthan-bag-stolen-from-rlp-mla-indira-devi-car-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: RLP विधायक इंदिरा देवी की कार से बैग चोरी, बोलीं- बीच बाजार ऐसी वारदात...तो आम आदमी सुरक्षित कहां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: RLP विधायक इंदिरा देवी की कार से बैग चोरी, बोलीं- बीच बाजार ऐसी वारदात...तो आम आदमी सुरक्षित कहां
Thu, 29 Dec 2022 10:41 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 29 Dec 2022 10:41 PM IST
सार
राजस्थान की राजधानी जयपुर के कोतवाली इलाके में चोरों ने चांदपोल बाजार में खरीददारी के दौरान मेड़ता से आरएलपी विधायक इंदिरा देवी का पर्स चोरी कर लिया। पर्स में विधायक का पहचान पत्र, पचास हजार रुपये नकद और आईफोन मोबाइल समेत अन्य दस्तावेज रखे थे।
विज्ञापन
आरएलपी विधायक इंदिरा देवी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी जयपुर के कोतवाली थाना इलाके में मेड़ता विधायक इंदिरा देवी की लग्जरी कार से नकदी और अन्य सामान से भरा हुआ बैग चोरी होने का मामला सामने आया है। इसे लेकर विधायक इंदिरा देवी बावरी ने गुरुवार दोपहर कोतवाली थाने पहुंचकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कार में से बैग चुराने का मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दिया है और छोटी चौपड़ से लेकर चांदपोल तक लगे हुए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। मामले की जांच कर रहे जांच अधिकारी प्रकाश चंद ने बताया, बुधवार शाम मेड़ता विधायक इंदिरा देवी शॉपिंग करने के लिए अपनी लग्जरी कार में सवार होकर छोटी चौपड़ आईं थीं और कार को छोटी चौपड़ से चांदपोल बाजार की ओर जाने वाले रास्ते में पार्किंग में खड़ा किया था। इस दौरान कोई बदमाश कार की पिछली सीट पर रखा हुआ बैग चुराकर ले गया।
विज्ञापन
यहां पता चला चोरी का...
इंदिरा देवी ने बताया, बुधवार शाम पांच से छह बजे के बीच में अपने परिवार के साथ छोटी चौपड़ पर शॉपिंग करने गई थीं। इस दौरान उनकी कार चांदपोल बाजार की एक दुकान के सामने पार्किंग में खड़ी थी। कार की पिछली सीट पर एक बैग रखा हुआ था, जिसमें एक आईफोन, एमएलए का आईडी कार्ड, शॉपिंग के लिए 50 हजार रुपये नकद, एटीएम कार्ड और अन्य दस्तावेज थे। कार का पिछला शीशा खुला हुआ था, जिस पर अज्ञात बदमाश ने पीछे की सीट पर रखा हुआ बैग चोरी कर लिया।
विज्ञापन
शॉपिंग करने के बाद विधायक अपने परिवार के साथ छोटी चौपड़ से निकल गईं। उसके बाद 200 फीट बाईपास के पास उन्होंने एक दुकान से घरेलू सामान खरीदा और फिर न्यू सांगानेर रोड मानसरोवर स्थित अपने आवास पर पहुंचीं। घर के नजदीक पहुंचने पर जब उन्होंने कार में रखा बैग संभाला, तो वह गायब मिला। रात अधिक हो जाने के चलते इंदिरा देवी ने उस वक्त पुलिस में शिकायत नहीं दी और गुरुवार दोपहर कोतवाली थाने पहुंच रिपोर्ट दर्ज करवाई।