{"_id":"5a8e71724f1c1b0a7b8b884c","slug":"rajasthan-alwar-dowry-and-murder-case-registered-against-in-laws-of-a-married-woman-after-her-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहित का अंतिम संस्कार होने के बाद पीहर पक्ष ने कराया दहेज का मामला दर्ज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहित का अंतिम संस्कार होने के बाद पीहर पक्ष ने कराया दहेज का मामला दर्ज
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 22 Feb 2018 12:59 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाहिता की मौत के बाद उसके ससुराल पक्ष द्वारा अंतिम संस्कार किए जाने के बाद पीहर पक्ष ने दहेज एवं हत्या का मामला दर्ज कराया है। अलवर के रैणी थाना क्षेत्र के उकेरी गांव में एक विवाहिता की दहेज की मांग को लेकर हत्या और फिर अंतिम संस्कार करने का मामला सामने आया है।
पीहर पक्ष की ओर से 6 आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया है। थानाधिकारी बनवारी लाल ने कहा कि टोडाभीम के रामकिशोर मीणा की पुत्री अंगूरी का विवाह उकेरी गांव के बत्तूराम मीणा से हुआ था और ससुरालजन दहेज कम लाने को लेकर परेशान करते थे और मारते पीटते थे।
इस बाबत विवाहिता के पति बत्तूराम मीणा, जेठा छुट्टनलाल,जयलाल, जेठानी लाडबाई व रामप्यारी, ननदेउ भागल्या मीणा के खिलाफ बेटी की हत्या करने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने दहेज प्रताड़ना और हत्या के सबूतों को नष्ट करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। गौरतलब है कि बिना पुलिस को सूचना दिए विवाहिता का अंतिम संस्कार भी ससुरालजनों की ओर से कर दिया गया था।