फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan ajmer group of unemployeds been thrown out of rpsc office in ajmer

रोजगार देने वाली संस्था से बेरोजगारों को धक्के मारकर बाहर निकाला

Mon, 05 Feb 2018 07:57 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 05 Feb 2018 07:57 PM IST
विज्ञापन
rajasthan ajmer group of unemployeds been thrown out of rpsc office in ajmer
आरपीएससी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते बेरोजगार - फोटो : Amar Ujala
आज ही एक तरफ जहां विधानसभा में बजट सत्र शुरू होते ही विपक्ष द्वारा बेरोजगारी का मुद्दा उठाया गया तो वहीं बेरोजगारों को धक्के मारकर बाहर निकाले जाने की भी घटना सामने आई है।
विज्ञापन


दरअसल, राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के बैनर तले बेरोजगार अभ्यर्थी सोमवार को अजमेर स्थित राजस्थान लोक सेवा आयोग कार्यालय पहुंचे जहां पर उन्हें सचिव से मिलने नहीं दिया गया और साथ ही धक्के मारकर बाहर निकाल दिया गया। धक्के खाकर बाहर कार्यालय से बाहर आए बेरोजगारों ने बाद में संभागीय आयुक्त को सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के कमलेश कुमार त्रिवेदी ने बताया कि स्कूल व्याख्याता भर्ती परीक्षा 2015 का री-शफल परिणाम व आरक्षित सूची जारी करने की मांग को लेकर आरपीएससी सचिव को ज्ञापन देने गए थे। सचिव के दफ्तर के  बाहर गार्ड ने उनसे मिलने नहीं दिया और उन्हें भला बुरा कहकर वहां से रवाना कर दिया। इससे सभी बेरोजगार अभ्यर्थियों में रोष व्याप्त हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अभ्यर्थियों ने संभागीय आयुक्त कार्यालय आकर संभागीय आयुक्त हनुमान सहाय मीणा को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगे रखी जहां उन्होंने अभ्यर्थियों की बात पहुंचाने का आश्वासन दिया। गौरतलब है कि आज ही विधानसभा में प्रतिपक्ष के तौर पर कांग्रेस के गोविंद सिंह डोटासरा ने प्रदेश में बेरोजगारी का मुद्दा उठाते हुए कहा था कि सरकार को बेरोजगारों की कोई चिंता नहीं है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed