फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan: After the video went viral, Dotasara accuses Nimbaram of corruption, says will treat him

राजस्थान: वीडियो वायरल होने के बाद डोटासरा ने निम्बाराम पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, कहा-'इलाज' करेंगे

Sat, 17 Jul 2021 06:53 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 17 Jul 2021 06:53 PM IST
सार

राजस्थान में एक वीडियो वायरल होने के बाद भ्रष्टाचार को लेकर राजनीति गरमा गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा ने संघ नेता निम्बाराम पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। डोटासरा ने कहा कि हमने आसाराम बापू का इलाज किया है, अब संघ के भष्ट्र नेताओं का भी करेंगे। 
 

विज्ञापन
Rajasthan: After the video went viral, Dotasara accuses Nimbaram of corruption, says will treat him
गोविंद सिंह डोटासरा

विस्तार

कांग्रेस के राजस्थान प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा ने शनिवार को कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार के आरोपी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के नेता निम्बाराम का 'इलाज' करेगी।

विज्ञापन


महंगाई और ईंधन कीमतों में वृद्धि के विरोध में आयोजित धरने के बाद डोटासरा ने जयपुर में संवाददाताओं से कहा, 'यह हमारी सरकार थी जिसने आसाराम बापू का इलाज किया और उसे गिरफ्तार किया। आरएसएस के भ्रष्ट नेताओं का भी हमारी सरकार अब इलाज करेगी।'
विज्ञापन


एफआईआर में निम्बाराम का नाम
पिछले महीने घर-घर कचरा संग्रहण में लगी एक कंपनी से 20 करोड़ रुपये के कथित कमीशन की मांग के संबंध में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा चार आरोपियों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी में आरएसएस के क्षेत्रीय प्रचारक निम्बाराम का नाम भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो वायरल होने के बाद केस दर्ज
सोशल मीडिया पर कथित वीडियो वायरल होने के बाद भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने इसके आधार पर जयपुर ग्रेटर नगर निगम की निलंबित महापौर सौम्या गुर्जर के पति राजाराम और बीवीजी कंपनी के अधिकारी ओंकार सप्रे के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया। वीडियो में राजाराम और सप्रे निगम से कंपनी को भुगतान दिलाने के एवज में कमीशन को लेकर बातचीत करते दिखाई दे रहे है, वहीं निम्बाराम उनके साथ बैठे नजर आ रहे हैं। इन तीनों के अलावा चौथा आरोपी बीवीजी कंपनी का एक अन्य अधिकारी है।


डोटासरा ने कहा कि प्रधानमंत्री केवल अपने 'मन की बात' कहते हैं, लेकिन उन्होंने कभी भी मुद्रास्फीति, बेरोजगारी और किसानों के मुद्दों के बारे में बात नहीं की। हमारे कार्यकर्ता गांवों में जाकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रचार करेंगे।' उन्होंने दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनावों में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) के नेतृत्व में सरकार बनेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed