{"_id":"61056476998d9017b4553b70","slug":"rajasthan-12-inches-of-rain-in-baran-roads-submerged-due-to-heavy-rains-in-many-districts-tracks-washed-away-in-nagaur","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: बारां में 12 इंच वर्षा, कई जिलों में भारी बारिश से सड़कें डूबीं, नागौर में पटरियां बह गईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: बारां में 12 इंच वर्षा, कई जिलों में भारी बारिश से सड़कें डूबीं, नागौर में पटरियां बह गईं
Sat, 31 Jul 2021 08:25 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sat, 31 Jul 2021 08:25 PM IST
सार
पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में बीते 24 घंटे में झमाझम बारिश हुई है। बारां में तो सर्वाधिक 12 इंच वर्षा दर्ज की गई।
विज्ञापन
सीकर रोड पर भर गया पानी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के पूर्वी जिलों में बीते 24 घंटे में भारी बारिश हुई। इससे जनजीवन पर भी असर पड़ा। कई जगहों पर सड़कें जलमग्न हो गईं। जोधपुर मंडल के गुढ़ा और गोविंदी मारवाड़ स्टेशन के रेलवे ट्रैक बह गए। नागौर, बारां, जयपुर, सवाईमाधोपुर, करौली, सीकर, अलवर, झुंझुनू और चुरू जिलों के कुछ स्थानों पर शनिवार सुबह तक भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन
झालावाड़ जिले के बारां में सर्वाधिक 304 मिमी 12 इंच बारिश दर्ज की गई, इसके बाद टोंक में निवाई में 192 मिमी बारिश दर्ज की गई। जयपुर, दौसा, टोंक, सवाईमाधोपुर, करौली, धौलपुर और बारां में कई सड़कें जलमग्न हो गईं।
विज्ञापन
जयपुर जिले के चाकसू, नारायणा, मौजमाबाद और सांभर में क्रमश: 168 मिमी, 167 मिमी, 162 मिमी और 142 मिमी बारिश हुई। दूदू, फागी, फुलेरा और जयपुर हवाई अड्डे (सांगनेर) और अंबर में क्रमश: 135 मिमी, 123 मिमी, 122 मिमी, 77.3 मिमी और 67 मिमी बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
भोपाल-जोधपुर ट्रेन डायवर्ट
नागौर जिले में, बारिश के पानी ने शनिवार को गुढ़ा और गोविंदी मारवाड़ जंक्शन के बीच रेल पटरियों को बहा दिया। इससे कुछ घंटों के लिए ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई। मरम्मत कार्य के चलते भोपाल-जोधपुर स्पेशल ट्रेन को डायवर्ट किया गया। हालांकि उत्तर पश्चिम रेलवे के एक प्रवक्ता ने कहा कि कुछ घंटों के बाद ट्रैक को बहाल कर दिया गया।
कुछ इलाकों के लिए रेड तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने शनिवार को बारां में एक या दो स्थानों पर बहुत भारी से बहुत भारी बारिश (115.6 मिमी से अधिक) की चेतावनी देते हुए 'रेड अलर्ट' जारी किया है। जयपुर, अजमेर, टोंक, सवाई माधोपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, कोटा और बारां जिलों में एक या दो स्थानों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है। करौली, उदयपुर, प्रतापगढ़, नागौर और पाली जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।