फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Railways permanently increase coaches in four pairs of rail services tickets will be confirmed easily

Jaipur: रेलवे ने चार जोड़ी रेल सेवाओं में स्थाई तौर पर बढ़ाए कोच, अब टिकट कंफर्म होने का टेंशन खत्म

Thu, 22 Dec 2022 10:33 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 22 Dec 2022 10:33 PM IST
सार

रेलवे ने अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए चार जोड़ी रेल सेवाओं में स्थाई तौर पर थर्ड एसी कोच की बढ़ोतरी कर दी है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने इस संबंध में जानकारी दी।

विज्ञापन
Railways permanently increase coaches in four pairs of rail services tickets will be confirmed easily
स्थाई तौर पर बढ़ाए कोच - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रेलवे ने अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए चार जोड़ी रेल सेवाओं में स्थाई तौर पर थर्ड एसी कोच की बढ़ोतरी की है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने इस संबंध में जानकारी दी है। रेलवे ने सर्दियों की छुट्टियों को देखते हुए कई गाड़ियों में कोच बढ़ाए हैं।

विज्ञापन


इन गाड़ियों में बढ़े कोच...

  • गाड़ी संख्या 12957/12958, अहमदाबाद-नई दिल्ली-अहमदाबाद राजधानी एक्सप्रेस रेल सेवा में अहमदाबाद से एक जनवरी से तथा नई दिल्ली से दो जनवरी से एक थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की स्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
  • विज्ञापन
  • इस बढ़ोतरी के बाद इस रेल सेवा में एक फर्स्ट एसी, पांच सेकेण्ड एसी, 12 थर्ड एसी, एक पेंट्रीकार, एक पार्सलयान और दो पॉवरकार डिब्बों सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • गाड़ी संख्या 20823/20824, पुरी-अजमेर-पुरी एक्सप्रेस रेल सेवा में पुरी से पांच जनवरी से तथा अजमेर से 10 जनवरी से एक थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की स्थाई बढ़ोतरी की जा रही है। 
  • इस बढ़ोतरी के बाद इस रेलसेवा में एक सेकेण्ड एसी, छह थर्ड एसी, सात द्वितीय शयनयान, चार द्वितीय साधारण श्रेणी, एक पेट्रीकार और दो पॉवरकार डिब्बों सहित कुल 21 डिब्बे होंगे।
  • गाड़ी संख्या 14646/14645, जम्मूतवी-जैसलमेर-जम्मूतवी शालीमार एक्सप्रेस रेल सेवा में जम्मूतवी से दो जनवरी से और जैसलमेर से चार जनवरी से एक थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की स्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
  • इस बढ़ोतरी के बाद इस रेल सेवा में दो फर्स्ट कम सेकेण्ड एसी, दो सेकेण्ड एसी, चार थर्ड एसी, आठ द्वितीय शयनयान, पांच द्वितीय साधारण श्रेणी और दो गार्ड डिब्बों सहित कुल 23 डिब्बे होंगे।
  • गाड़ी संख्या 14662/14661, जम्मूतवी-बाडमेर-जम्मूतवी रेल सेवा में जम्मूतवी से एक जनवरी से और बाड़मेर से चार जनवरी से एक थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की स्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
  • इस बढ़ोतरी के बाद इस रेल सेवा में दो फर्स्ट मय सेकेण्ड एसी, दो सेकेण्ड एसी, चार थर्ड एसी, आठ द्वितीय शयनयान, पांच द्वितीय साधारण श्रेणी और दो गार्ड डिब्बों सहित कुल 23 डिब्बे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed