{"_id":"59005c504f1c1b9228c0dc41","slug":"railway-passengers-protest-at-kota-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल यात्रियों का कोटा स्टेशन पर हंगामा, रोकी भोपाल पैसेंजर ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल यात्रियों का कोटा स्टेशन पर हंगामा, रोकी भोपाल पैसेंजर ट्रेन
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 26 Apr 2017 02:56 PM IST
विज्ञापन
कोटा रेलवे स्टेशन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटा रेलवे स्टेशन पर बीती देर रात रेल यात्रियों ने जबरदस्त हंगामा किया। गुस्साए यात्रियों ने करीब 25 मिनट तक जोधपुर—भोपाल फास्ट पैसेंजर ट्रेन को रोके रखा।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार को जोधपुर—भोपाल फास्ट पैसेंजर ट्रेन के स्लीपर कोच एस—3 में बिजली नहीं होने के कारण पंखे नहीं चले। जयपुर में यात्रियों ने इसकी शिकायत रेलवे को की। इसके बाद जब सवाईमाधोपुर तक भी व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया जा सका तो यात्रियों के सब्र का बांध टूट गया। गर्मी से परेशान यात्रियों ने आखिरकार कोटा रेलवे स्टेशन पर जमकर हंगामा कर दिया। रात पौने बारह बजे यहां प्लेटफार्म नम्बर 4 पर जैसे ही ट्रेन पहुंची तो यात्रियों ने अपनी पीड़ा रेलवे प्रशासन को फिर बताई, लेकिन उन्हें आश्वासन दे दिया गया।
करीब 25 मिनट के ठहराव तक भी पंखे नहीं चले और ट्रेन को रवाना कर दिया गया। ये देख यात्रियों ने ट्रेन की चेन पुलिंग करके उसे वहीं रोक दिया। गुस्साए यात्री केवल इसी बात पर अड़े थे कि जब तक कोच में पंखे नहीं चलेंगे, वे ट्रेन का यहां से नहीं जाने देंगे। इस पर मामला बढ़ता देख बिजली विभाग के कर्मचारी ट्रेन में पहुंचे और कोच की बिजली सप्लाई को दुरुस्त किया। तब जाकर करीब आधे घंटे बाद ट्रेन को रवाना किया गया और यात्रियों ने चैन की सांस ली।