फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Questions raised on making Raghu Sharma's son the Vice President of Youth Congress

Rajasthan Politics: कांग्रेस में ऊपर से लेकर नीचे तक तकरार, रघु शर्मा के बेटे को लेकर अब लांबा का फूटा ज्वार

Mon, 05 Sep 2022 05:27 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 05 Sep 2022 05:27 PM IST
सार

राजस्थान में रघु शर्मा ने अपने बेटे को यूथ कांग्रेस का प्रदेश उपाध्यक्ष घोषित करवाया। उधर, गुजरात यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष विश्वनाथ सिंह वाघेला ने इस्तीफा दे दिया। वहीं, रघु शर्मा के बेटे सागर शर्मा को राजस्थान यूथ कांग्रेस का वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाए जाने को लेकर विवाद शुरू हो गया है। राजस्थान यूथ बोर्ड के अध्यक्ष सीताराम लांबा ने ट्वीट करते हुए इंडियन यूथ कांग्रेस के आंतरिक लोकतंत्र पर सवाल खड़े किए हैं।

विज्ञापन
Questions raised on making Raghu Sharma's son the Vice President of Youth Congress
सागर शर्मा और सीताराम लांबा - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान के चिकित्सा मंत्री रहे रघु शर्मा अब गुजरात में कांग्रेस के प्रभारी हैं। इसी साल होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव की तैयारी रघु शर्मा की देख-रेख में ही हो रही है। यह बात अलग है कि रघु शर्मा जब से गुजरात के प्रभारी बने हैं, तब से गुजरात में कांग्रेस के नेताओं के इस्तीफे का दौर चल रहा है। इन इस्तीफों के पीछे रघु शर्मा का घमंडी स्वभाव भी बताया जा रहा है।
विज्ञापन


गुजरात के कांग्रेस नेताओं ने रघु शर्मा के व्यवहार को लेकर आलाकमान से शिकायत भी की है, लेकिन सीनियर आब्र्जवर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के संरक्षण के कारण कोई अंकुश नहीं लग पा रहा है। 4 सितंबर को ही गुजरात यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष विश्वनाथ सिंह बाघेला ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। वहीं, रघु ने राजस्थान में अपने पुत्र सागर शर्मा को यूथ कांग्रेस का प्रदेश उपाध्यक्ष बनवाने में सफल रहे। यानी रघु को गुजरात की राजनीति से ज्यादा अपने परिवार की चिंता है। इससे पहले भी हार्दिक पटेल जैसे युवा चेहरों ने कांग्रेस छोड़ी है।
विज्ञापन


जानकारों की माने तो आलाकमान पर दबाव डालकर ही रघु शर्मा ने अपने बेटे का मनोनयन करवाया हे। रघु की ख्वाहिश है कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में केकड़ी (अजमेर) से बेटे को कांग्रेस का उम्मीदवार बनाया जाए। यहां तक खुद का सवाल है तो स्वयं को राज्यसभा सांसद बनवाने की फिराक में हैं। रघु के सपने कितने पूरे होते हैं यह तो आने वाला समय ही बताएगा, लेकिन केकड़ी के मतदाता पिता-पुत्र दोनों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रघु के गुजरात में व्यस्त होने के कारण बेटा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि कांग्रेस में विधायक की भूमि निभा रहे रघु शर्मा ने चिकित्सा मंत्री रहते हुए केकड़ी में गुड़ की गजक बनाने वालों पर भी छापे डलवाए। वहीं, बेटे ने नगर पालिका के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को निलंबित करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। केकड़ी के लोग बेटे का भी घमंड देख रहे हैं।

सीताराम लांबा ने सागर शर्मा की नियुक्ति का विरोध करते हुए ट्वीट करके युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवासन बीवी और युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अलावेरू से भी सवाल पूछा है। सीताराम लांबा ने ट्वीट करते हुए लिखा, क्या यही भारतीय युवा कांग्रेस का आंतरिक लोकतंत्र बचा है। जो भारतीय युवा कांग्रेस के सदस्य भी नहीं, वो बिना संगठन चुनाव के सीधे प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाए गए हैं, शीर्ष नेतृत्व से निवेदन है कि सूची पर पुनर्विचार करें।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed