{"_id":"59ccbe404f1c1bc8538b4d51","slug":"protests-on-padmavati-in-jaisalmer","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पद्मावती में 'लव स्टोरी' पर बवाल, फूंक दिया भंसाली का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पद्मावती में 'लव स्टोरी' पर बवाल, फूंक दिया भंसाली का पुतला
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 28 Sep 2017 04:48 PM IST
विज्ञापन
padmavati
फिल्म 'पद्मावती' का पोस्टर आने के बाद से शुरू हुआ बवाल अब थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर से इस फिल्म के पोस्टर जलाए गए हैं और जमकर नारेबाजी की जा रही है।
जयपुर से शुरु हुई फिल्म पद्मावती के विरोध की आग अब सुदूर जैसलमेर जिले तक भी जा पहुंची है। यहां आज पद्मावती फिल्म के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली का पुतला फूंका गया। करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने पद्मावती फिल्म के खिलाफ नारेबाजी भी की। गौरतलब है कि फिल्म में दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर और रणवीर सिंह मुख्य किरदार निभा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के आह्वान पर आज हनुमान चौराहे पर फिल्म पद्मावती को लेकर जमकर विरोध दर्ज करवाया गया। करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने फिल्म पद्मावती की जमकर खिलाफत की तथा फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली का पुतला भी फूंका। करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने फिल्म में पदमावती के किरदार में इतिहास के साथ किए गए बदलाव को लेकर विरोध दर्ज करवाया।

गोगामेड़ी के समर्थन में आए राजपूत
जैसलमेर में जलाया पुतला
- फोटो : अमर उजाला
कार्यकर्ताओं ने कहा कि पद्मावती ने आन बान शान की खातिर हजारों क्षत्राणियों के साथ जौहर किया था लेकिन फिल्म में इतिहास के साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ की गई है। वहीं सेना के कार्यकर्ताओं ने हनुमान चौराहे पर सुखदेवसिंह गोगामेडी के समर्थन में भी जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सुखदेवसिंह पर लगाए गए आरोप निराधार हैं।
गौरतलब है कि फिल्म पदमावती की शूटिंग के दौरान करणी सेना ने जमकर हंगामा किया था। जयपुर के जयगढ़ किले में फिल्म की शूटिंग शुरु की गई थी जिसके दौरान राजपूत संगठनों ने फिल्म के सेट पर काफी तोड़फोड़ की थी और डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के साथ मारपीट भी की गई थी।