{"_id":"5a0ec93e4f1c1b59678bc5ca","slug":"protest-against-film-padmavati-in-ajmer-sikar-and-kota","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ये कैसी फिल्म: महारानी पद्मावती को बता दिया नर्तकी, गुस्से में क्षत्राणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये कैसी फिल्म: महारानी पद्मावती को बता दिया नर्तकी, गुस्से में क्षत्राणी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 17 Nov 2017 05:08 PM IST
विज्ञापन
अजमेर में विरोध
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजय लीला भंसाली ने अपनी फिल्म 'पद्मावती' में महारानी की छवि को धूमिल किया है। इसका हर हाल में विरोध होना चाहिए। ये कहना है फिल्म के विरोध में उतरी क्षत्राणियों का।
फिल्म 'पद्मावती' को लेकर आज अजमेर के कुंदन नगर छात्रावास में भी सैंकड़ों क्षत्राणियों ने विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद जिला कलक्टर को महिला आयोग अध्यक्ष के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के जरिए फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की गई है। क्षत्रिय महिला संघ के बैनर तले जिले की क्षत्राणियों ने फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि राजघराने की महिलाएं जहां अपना नाखुन तक नहीं दिखने देती थीं, वहीं भंसाली अपनी फिल्म में महारानी पद्मावती को नर्तकी के रूप में पेश कर रहे हैं।
संघ की अध्यक्ष प्रेरणा शेखावत ने साफ कहा कि यदि इस फिल्म की रिलीज नहीं रुकवाई जाती है तो क्षत्राणियां भी पीछे नहीं रहेगी और उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं करणी सेना के पदाधिकारियों ने आज अजमेर शहर के सिनेमाघरों के संचालकों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने पद्मावती फिल्म का प्रदर्शन नहीं करने की मांग की बात कही।

अब तक क्यों चुप है सीएम, उठने लगा सवाल
शांति धारीवाल
उधर, राजस्थान के पूर्व गृहमंत्री शांति धारीवाल ने भी फिल्म 'पद्मावती' को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि फिल्म निर्देशक भंसाली हो या कोई संस्था या फिर कोई राज्य की सरकार, इतिहास के साथ छेड़छाड़ करना गैरकानूनी और अनैतिक कृत्य भी है। फिल्म पर इतना बवाल है कानून व्यवस्था बिगड़ रही है इसके बावजूद आश्चर्य है कि प्रदेश की मुख्यमंत्री अब तक क्यों चुप हैं। पूर्व गृहमंत्री शांति धारीवाल ने बयान जारी कर फिल्म पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से स्पष्टीकरण के साथ दखल देकर पूरे मामले को शांतिप्रिय तरीके से निपटाने की मांग की है।
सीकर में करणी सेना के नेतृत्व में आज जिले के फतेहपुर और लक्ष्मणगढ़ कस्बे में जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया।
सीकर में करणी सेना के नेतृत्व में आज जिले के फतेहपुर और लक्ष्मणगढ़ कस्बे में जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया।