फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   president pranab mukherjee reach jaipur

चामलिंग को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने जयपुर में किया सम्मानित

Mon, 15 May 2017 05:29 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 15 May 2017 05:29 PM IST
विज्ञापन
president pranab mukherjee reach jaipur
प्रणव मुखर्जी

जयपुर में भैरों सिंह शेखावत मैमोरियल लेक्चरर कार्यक्रम में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने सिक्किम के मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग को भैरों सिंह शेखावत लाइफ टाइम अचीवमेंट आॅनर प्रदान किया।

विज्ञापन


गौरतलब है कि चामलिंग पिछले 23 वर्षों से सिक्कम के मुख्यमंत्री है। उनके नेतृत्व में सिक्क्मि ने काफी तरक्की है। सिक्किम को ईको—फ्रेंडली स्टेट के रुप में भी जाना जाता है। बिड़ला आॅडिटोरियम में आयोजित पहले लेक्चरर कार्यक्रम में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा कि उनका भैरों सिंह शेखावत के साथ चार दशक का नाता रहा। कार्यक्रम में राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह, पंजाब के राज्यपाल वी. पी. सिंह बदनौर, राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे व पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत थी उपस्थित थे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने राष्ट्रपति का स्वागत करते हुए पूर्व उपराष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत को याद किया। राजे ने कहा कि भैरों सिंह जी कहते थे कि राजनीति में केवल विरोधी होते है कोई दुश्मन नहीं होता। राजे ने कहा कि उन्हें भैरों सिंह शेखावत का आर्शीवाद हमेशा मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर पंजाब के राज्यपाल बदनौर ने मुख्यमंत्री से राजे से जयपुर एयरपोर्ट का नाम भैरों सिंह शेखावत पर रखने की मांग की। बदनौर ने कहा कि मुख्यमंत्री राजे और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बिना यह मुमकिन नहीं है।


वहीं राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह व पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भैरों सिंह शेखावत को याद करते हुए अपनी यादें साझा की। कार्यक्रम के बाद प्रणब मुखर्जी जयपुर से लौट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed