फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Prepare for 25 years, do not stay till next election - Amit Shah

25 साल की तैयारी कीजिए, अगले चुनाव तक मत रहो सीमित -अमित शाह

Fri, 21 Jul 2017 07:05 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 21 Jul 2017 07:05 PM IST
विज्ञापन
Prepare for 25 years, do not stay till next election - Amit Shah
भाजपा मुख्यालय में अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा है कि 25 साल तक संगठन को मजबूत करने की तैयारी कीजिए। अगले चुनाव तक सीमित नहीं रहें।
विज्ञापन


राजस्थान में संगठन की स्थिति की खोज-खबर लेने आज अमित शाह आज जयपुर पहुंचे। वे तीन दिन प्रदेश दौरे पर ही रहेंगे। उन्होंने भाजपा मुख्यालय में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनके मंत्रियों व विधायकों सहित भाजपा के नेताओं-कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथुर और वरिष्ठ नेता भूपेन्द्र यादव भी उपस्थित थे।

अमित शाह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि संगठन की दशकों तक मजबूती के लिए बूथ को मजबूत करने पर ध्यान दीजिए। उन्होंने अपने भाषण में एक ही बात पर जोर डाला कि बूथ को मजबूत करने पर ध्यान दें, क्योंकि पार्टी को सिर्फ आने वाले चुनाव की नहीं बल्कि अगले 25 वर्ष तक संगठन की मजबूती पर ध्यान देना है।
विज्ञापन

देश में तीन नासूर, जिन्हें भाजपा ने दूर किया - शाह

Prepare for 25 years, do not stay till next election - Amit Shah
सीएम वसुंधरा राजे भाजपा अध्यक्ष शाह का स्वागत करते हुए - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि देश को तीन नासूरों से मुक्ति मिली है, भाजपा के सत्ता में आने के बाद। परिवारवाद, जातिवाद और तुष्टिकरण। इन नासूरों को भाजपा ने उखाड़ा है। कांग्रेस का गठन आजादी के लिए हुआ था, इस पार्टी में सभी विचारधारा के लोग शामिल थे। इसकी स्थापना अंग्रेज ने की थी और गांधी जी ने आजादी के बाद कहा था कि कांग्रेस को बिखेर दो, जो आज कांग्रेस के लोग कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि देश में भाजपा समेत कुछ ही पार्टियां है जिनमें आंतरिक लोकतंत्र है। इसका उदाहरण उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्वयं को बताया। दोनों ने ही अपना सफर एक साधारण कार्यकर्ता से शुरू किया और अपनी मेहनत एवं तेजस्विता के बल पर इतने बड़े पदों पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed