फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Preparation for organizing Yoga Day begins

योग दिवस मनाने के लिए तीन दिन पहले खुल जाएंगे स्कूल

Mon, 22 May 2017 07:42 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 22 May 2017 07:42 PM IST
विज्ञापन
Preparation for organizing Yoga Day begins
yoga shimla
विश्व योग दिवस को देखते हुए प्रदेश के सरकारी, गैर सरकारी और मान्यता प्राप्त स्कूल तीन दिन पहले यानि 19 जून से खुल जाएंगे। इस दिन सभी जगह साइकिल रैली और प्रभात फेरी निकालकर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 
विज्ञापन


शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने बताया कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष स्कूल शिक्षा सत्र 19 जून से शुरु होगा। सभी जिला मुख्यालयों, ब्लॉक मुख्यालयों एवं ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर स्थित सरकारी, गैर सरकारी और मान्यता प्राप्त स्कूलों को आगामी 21 जून को प्रातः 7 से 8 बजे योग दिवस कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे पहले 19 जून को विद्यार्थियों द्वारा जिला, ब्लॉक, ग्राम पंचायत स्तर पर साईकिल रैली एवं प्रभात रैलियां निकाली जाएगी।
विज्ञापन


आयोजन को सफल बनाने के लिए राज्य के विद्यालयों में कार्यरत शारीरिक शिक्षकाें को योग प्रोटोकॉल का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला आर्युवेद अधिकारियों के माध्यम आयोजित होगा। देवनानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर यूनेस्कों द्वारा विश्व योग दिवस मनाने की शुरूआत हमारे लिए गौरव की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed