{"_id":"58eb6b484f1c1b9f36cf5220","slug":"prayer-for-mohan-bhagwat","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के लिए दरगाह में मांगी ये दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के लिए दरगाह में मांगी ये दुआ
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 10 Apr 2017 04:59 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व प्रसिद्ध सूफी संत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के लिए दुआ मांगी। ये दुआ एक मुस्लिम संगठन ने मांगी।
मुस्लिम युवा आतंकवाद विरोधी समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष शकील सैफी ने सोमवार को सूफी संत ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में अपने साथी अनिल मेहता, आरजू, अकील, दिलनवाज अंसारी के साथ हाजिरी दी। उन्होंने ख्वाजा साहब की पवित्र मजार पर मखमली चादर और अकीदत के फूल पेश कर दुआ मांगी।
सैफी ने मीडिया से कहा कि आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत को देश के राष्ट्रपति बनाने की दुआ ख्वाजा साहब से की गई है। उन्होंने कहा कि देश को एक धर्म निरपेक्ष राष्ट्रपति मोहन भागवत के रुप में मिल सकता है। उन्होंने बताया कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों से देश की जनता खुश है। मोदी को मुस्लिम विरोधी बताना कतई गले नहीं उतरता है। सैफी व उनके साथियों को खादिम सैयद फजले अमिन चिश्ती ने जियारत करवाई और दरगाह का तबर्रूख भेंट किया।