फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Politics PCC Chief Govind Singh Dotasara commented on BJP

Politics: डोटासरा बोले- ED बीजेपी की मौसी और CBI नानी, BJP वाले नूराकुश्ती में मशगूल

Fri, 27 Jan 2023 02:15 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 27 Jan 2023 02:15 PM IST
सार

राजस्थान में पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, बीजेपी वाले भय की सियासत करते हैं। क्योंकि सीबीआई इनकी नानी और ईडी मौसी है।

विज्ञापन
Politics PCC Chief Govind Singh Dotasara commented on BJP
पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक ओर प्रदेश में पेपर लीक मामले के खिलाफ विपक्षी पार्टियों ने मोर्चा खोल गहलोत सरकार की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। वहीं, दूसरी ओर गोविंद सिंह डोटासरा ने इस मसले पर एक अजीब बयान दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, जब गाड़ी चलाते हैं तो एक्सीडेंट भी होता है। उसी तरह से जब परीक्षाएं करवाते हैं तो पर्चे भी लीक होते हैं। उन्होंने कहा कि अगर गाड़ी एक्सीडेंट हो जाए तो क्या गाड़ी चलाना छोड़ देते हैं। एक-दो पेपर आउट हो गए तो क्या युवाओं को नौकरी नहीं दें?

विज्ञापन


खैर, डोटासरा का ये बयान ऐसे समय पर आया है, जब सरकार को सदन के अंदर और बाहर विरोध का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, विपक्ष के इतर गहलोत सरकार के कई मंत्री और विधायक भी इस मसले पर लगातार बयानबाजी कर अपनी ही सरकार को सवालों के घेरे में खड़ा कर रहे हैं। दरअसल, हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत जमवारामगढ़ में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक को डोटासरा संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने पेपर लीक मामले पर ये बयान दिया और कहा कि मामले में कार्रवाई भी हो गई है। साथ ही आरोपियों को जेल भी भेज दिया गया है।
विज्ञापन


सीएम योगी को किया याद...
गोविंद सिंह ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का जिक्र करते हुए कहा, वो मुर्गा बनाते हैं और फिर बुलडोजर चलाते हैं। लेकिन योगी के बुलडोजर की चर्चा होती है और हमारे बुलडोजर की नहीं। जबकि वो गरीबों पर बुलडोजर चलाते हैं और हम अपराधियों पर। लेकिन बीजेपी वाले केवल सीबीआई जांच का हल्ला कर रहे हैं, क्योंकि वो चाहते हैं कि एक बार सीबीआई को जांच सौंप दी जाए तो भर्तियां अटक जाएंगी और सरकार नौजवानों को नौकरियां नहीं दे सकेगी। डोटासरा ने कहा, सीबीआई बीजेपी वालों की नानी और ईडी मौसी लगती है, लेकिन उन्हें ईडी और सीबीआई से डर नहीं लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीजेपी नूराकुश्ती में मशगूल...
डोटासरा ने एक बार फिर जयपुर नगर निगम रिश्वत मामले को उठा बीजेपी की मुश्किलें बढ़ाने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि ये बीजेपी के नेता हमारे ऊपर आरोप लगाते हैं, जबकि रिश्वत लेते हुए वीडियो आरएसएस के नेताओं के वायरल होते हैं। उन्होंने कहा कि आरएसएस में अजीब रिवाज है कि 18 साल के लड़के को 80 साल का व्यक्ति भाई साहब कहकर सलाम करता है। जबकि हमारे यहां 18 साल का युवा 80 साल के व्यक्ति को प्रणाम करता है। हम ऐसी मानसिकता वाले आरएसएस के लोगों को अपनी पार्टी में कभी शामिल नहीं कर सकते हैं।


उन्होंने आगे कहा, बीजेपी में जो नूराकुश्ती चल रही है, उस पर अगर कोई किताब लिखे तो 400 पेज भी कम पड़ जाए। डोटासरा ने कहा कि इनके वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री नंदलाल मीणा का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वो कह रहे थे कि गुलाबचंद कटारिया का कोई गुट नहीं है। वो तो मूर्ख व्यक्ति हैं। कटारिया कांग्रेस से मिले हुए हैं, लेकिन हकीकत यह है कि गुलाबचंद कटारिया कांग्रेस से मिले नहीं हैं। बल्कि उन्हें सवा चार साल में कांग्रेस के खिलाफ कोई मुद्दा ही नहीं मिला। लिहाजा वो कांग्रेस की नीतियों का विरोध नहीं कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed