फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Police stopped the 25 child marriage in rajasthan past day

Child marriage: नहीं थम रहा बाल विवाह, 25 विवाह रुकवाए

Sat, 29 Apr 2017 04:57 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 29 Apr 2017 04:57 PM IST
विज्ञापन
Police stopped the 25 child marriage in rajasthan past day
फाइल फोटो।

राजस्थान में बाल विवाह का प्रचलन थमने का नाम ही नहीं ले रहा। पुलिस—प्रशासन करीब 25 बाल विवाह रुकवाने में कामयाब हुआ। जबकि कितने बाल विवाह शक्रवार को अक्षय तृतीया के मौके पर हुए इसका कोई रिकॉर्ड नहीं है। राजस्थान में सबसे अधिक बाल विवाह टोंक जिले में रुकवाए गए।

विज्ञापन


सरकार व प्रशासन के तमाम जागरुकता अभियान व समझाइश के बाद भी प्रदेश भर में अक्षय तृतीया के मौके पर बड़ी संख्या में बाल विवाह के प्रयास किए गए। सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार शुक्रवार को टोंक में 11 बाल विवाह रुकवाए गए व माता—पिता को बाल विवाह नहीं करवाने के लिए पाबंद किया गया। वहीं सीकर, अलवर, सवाईमाधोपुर व प्रदेश की राजधानी जयपुर में भी कई बाल विवाह प्रशासन ने रुकवाए।
विज्ञापन


जबकि राजस्थान के कई जिलों में बाल विवाह की सूचना पर पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही दुल्हा—दुल्हन को गायब कर दिया गया। गौरतलब है कि राजस्थान देश के चुनिंदा राज्यों में सम्मलित है जहां बाल विवाह सबसे अधिक होते है। इसके अतिरिक्त मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ में भी बाल विवाह बड़ी संख्या में होते है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed