{"_id":"59d851d44f1c1b9e678b47e0","slug":"police-solve-the-murder-case-in-alwar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अवैध सबंध के चलते की गई थी पांच लोगों की हत्या !","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध सबंध के चलते की गई थी पांच लोगों की हत्या !
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 07 Oct 2017 09:33 AM IST
विज्ञापन
मर्डर
- फोटो : SOCIAL MEDIA
क्राइम का बढ़ता ग्राफ जहां एक ओर पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ है। वहीं अपने ही अपनों को मौत के घाट उतारकर सामाजिक तानाबाना बिगाड़ने में लगे हुए है। पांच दिन पूर्व राजस्थान के अलवर शहर में चार मासूमों सहित पांच लोगों की हत्या के मामले में पुलिस आज खुलासा कर सकती है। हालांकि पुलिस के शक की सूई मृतक परिवार की एक महिला पर केन्द्रीत और बताया जा रहा है कि नृशंस हत्या का खेल अवैध सबंधों को छिपाने के लिए रचा गया। दरअसल सोमवार की रात को अलवर के शिवाजी पार्क निवासी बनवारी व उसके चार बच्चों की गला रेतकर अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
Trending Videos
आज होगा खुलासा
क्राइम सीन
चार दिन चली जांच के बाद बृहस्पतिवार को पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिला जिसमें नजर आ रहे दो लोगों मृतक बनवारी की स्कूटी पर सवार दिख रहे है और शहर में एक स्थान पर खून से सने हाथ व मुंह धोते दिख रहे है। इसी कड़ी के आधार पर पुलिस ने आज इस हत्याकांड का खुलासा कर सकती है। वहीं मृतक बनवारी की पत्नी व उसकी मां से भी पुलिस दो दिन से पूछताछ कर रही है। जबकि मृतक के भाई का अभी तक पुलिस कोई सुराग नहीं लगा सकी है।