फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   police reveal that weapon is bought online by criminal

एक साथ पांच हत्या करने को यहां से खरीदा गया हाई क्वालिटी चाकू

Wed, 11 Oct 2017 03:14 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 11 Oct 2017 03:14 PM IST
विज्ञापन
police reveal that weapon is bought online by criminal
फाइल फोटो।
प्यार में अंधा होकर बच्चों व पति की हत्या करवाने वाले काण्ड में दिनोंदिन नए खुलासे हो रहे हैं।
विज्ञापन


अलवर में बीते दो अक्टूबर को अरोपी महिला संतोष ने अपने प्रेमी हनुमान प्रसाद व उसके दो सहयोगियों की मददे से अपने पति व चार बच्चों की नृशंस हत्या करवा दी थी। जिसके बाद शहर में सनसनी फैल गई।

वही पुलिस ने हत्या का पर्दाफाश करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। अब पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपियों ने हत्याकण्ड की फुल प्रूफ प्लानिंग की थी। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि पांच हत्याएं करने के लिए चाकू काफी सोच-समझकर खरीदा गया था।
विज्ञापन

इस शॉपिंग वेबसाइट से मंगवाया था चाकू

police reveal that weapon is bought online by criminal
आरोपी।
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि पांचों में से कोई मृतक बच नहीं सके, इस​के लिए आरोपियों ने शॉपिंग वेबसाइट अमेजन से उच्च क्वालिटी का चाकू मंगवाया था। जिससे चारों बच्चों और आरोपी महिला के पति बनवारी के गले की नस काटी गई।

गौरतलब है ​कि आरोपी महिला संतोष और उसका प्रेमी हनुमान प्रसाद उदयपुर से एक साथ बीपीएड कर रहे थे। जहां इन दोनों का प्यार परवान चढ़ा। इसके बाद संतोष को अपना पति और चार बच्चे रोड़ा लगने लगे थे। संतोष ने अपने ही सामने सभी की नृशंस हत्या करवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed