{"_id":"6301c4a798ff4d3d3e1e1287","slug":"police-raid-on-the-party-going-on-in-farm-house-50-people-including-15-girls-detained-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: शराब-शबाब के साथ फॉर्म हाउस में चल रही पार्टी पर पुलिस की रेड, 15 लड़कियों सहित 50 लोग हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: शराब-शबाब के साथ फॉर्म हाउस में चल रही पार्टी पर पुलिस की रेड, 15 लड़कियों सहित 50 लोग हिरासत में
Sun, 21 Aug 2022 11:08 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sun, 21 Aug 2022 11:08 AM IST
सार
राजस्थान की राजधानी जयपुर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एक फॉर्म हाउस में चल रही पार्टी पर पुलिस ने रेड मारी, इस दौरान पुलिस ने 12 लग्जरी गाड़ियां और 15 लड़कियों सहित 50 लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश की राजधानी जयपुर में स्थित एक फॉर्म हाउस पर जयपुर पुलिस कमिश्नरेट ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने फॉर्म हाउस से 15 लड़कियों सहित 50 लोगों को पार्टी करते हुए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
बता दें कि जयपुर में स्थित फॉर्म हॉउस दो दिन पहले ही बुक किया गया था और यहां पर अय्याशी के सारे सामान मौजूद थे। पुलिस ने शराब, हुक्का और नशे के लिए प्रयोग में लिए जाने वाली कई वस्तुएं मिलीं। फिलहाल, खबर लिखे जाने तक पुलिस ने किसी भी प्रकार की कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बताते चलें, जयपुर में कुछ साल से डांस बार का भी प्रचलन शुरू हुआ है, जिस पर पुलिस के नकेल कसने के बाद पैसे वालों के लिए कुछ दलाल इस प्रकार की पार्टी आयोजित करते हैं, जिसमें शराब और शबाब को परोसा जाता है। इसके बदले मोटी रकम वसूली जाती है।