फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Police officer summoned in case of insult of Tricolor

तिरंगे के अपमान मामले में पुलिस अधिकारी को किया तलब

Sun, 19 Mar 2017 01:29 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 19 Mar 2017 01:29 PM IST
विज्ञापन
Police officer summoned in case of insult of Tricolor
court shimla
शहर के ज्योति नगर थाने में दस साल पहले तिरंगे के अपमान मामले की जांच पूरी नहीं होने पर कोर्ट ने सख्ती दिखाई है। एसीएमएम-9 जयपुर मेट्रो सुमन गुप्ता ने जांच अधिकारी एसीपी अशोक नगर को तलब किया है।
विज्ञापन


कोर्ट ने एसीपी अशोक नगर को 28 मार्च को व्यक्तिश: तलब करते हुए स्पष्टीकरण पेश करने के आदेश दिए हैं। मामले में नागरिक मोर्चा के कमलेश शर्मा ने 28 नवम्बर 2007 को अदालत में आरसीए के अध्यक्ष ललित मोदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. विमला सोनी, सचिव सुभाष जोशी सहित अन्य के खिलाफ राष्ट्रीय सम्मान निरोधक एक्ट 1971 की धारा-दो एवं आबकारी एक्ट के अन्तर्गत परिवाद पेश किया था। 18 नवम्बर 2007 को एसएमएस स्टेडियम में भारत-पाक के बीच क्रिकेट मैच था।
विज्ञापन


इस दौरान वीपीआईपी गैलेरी में बैठे दर्शक नशे में थे तथा तिरंगे को मेजपोश बना रखा था। यही नहीं तिरंगे पर शराब की बोतल व गिलास रखे हुए थे। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अदम पता मुलजिमान में एफआर पेश कर दी थी। 8 जनवरी 2015 को हाईकोर्ट ने पुलिस को निष्पक्ष अग्रिम अनुसंधान के आदेश दिए थे, लेकिन पुलिस अंतिम नतीजा कोर्ट में पेश नहीं कर सकी। प्रगति रिपोर्ट भी 8 अप्रेल, 15 मई और एक जून को कोर्ट में एक जैसी ही बार-बार पेश की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed