{"_id":"5a0934994f1c1b9e678bb30f","slug":"police-claim-that-master-mind-of-alwar-incident-arrested","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कथित गो-तस्कर हत्या मामला, पुलिस का दावा मास्टर माइंड गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कथित गो-तस्कर हत्या मामला, पुलिस का दावा मास्टर माइंड गिरफ्तार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 13 Nov 2017 04:36 PM IST
विज्ञापन
घटना के बाद से मेव समुदाय में रोष व्याप्त है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कथित गो-तस्करों की पिटाई के मामलों में सुर्खियों में रहने वाला अलवर जिला इन दिनों ऐसे ही एक मामले को लेकर खबरों में है। इसी वर्ष एक अप्रेल को कथित गो-तस्कर पहलू खान की हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
यह मामला अभी तक शांत भी नहीं हुआ था कि अब एक कथित गो-तस्कर उमर की हत्या का मामला तूल पकड़ रहा है। हालांकि अलवर के पुलिस अधीक्षक राहुल प्रकाश ने दावा किया है कि घटना का मास्टर माइंड उनके गिरफ्त में आ चुका है। जबकि उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
दरअसल तीन दिन पूर्व रामगढ थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर मिले शव की पहचान भरतपुर जिले के उमर के तौर पर की गई है। जानकारी के अनुसार उमर व उसके दो साथियों पर पर सात-आठ कथित गौ-रक्षकों ने तब हमला कर दिया जब वे कुछ गायों को लेकर जा रहे थे।
विज्ञापन
इस हमले के दौरान एक व्यक्ति ने गोली चला दी जिससे की उमर की मौत हो गई। जबकि एक अन्य पीड़ित ताहिर का इलाज हरियाणा के अस्पताल में चल रहा है। वहीं उनका तीसरा साथी जावेद अभी तक लापता है।
पुलिस कर रही है और लोगों की तलाश
अलवर एसपी राहुल प्रकाश
घटना के बाद से मेव समुदाय में रोष व्याप्त है। मेव पंचायत के संरक्षक शेर मोहम्मद के अनुसार इस मामले में आगे की रणनीति के लिए बैठक की जाएगी। वहीं अलवर पुलिस घटना में सम्मलित अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।
मृतक उमर के चाचा के अनुसार हमला करने वाले अपने आप को गो-रक्षक बता रहे थे। इलियास के अनुसार उनका भतीजा उमर व उसके साथ दो वाहनों में गायों को भरकर भरतपुर जा रहे थे। इसी दौरान सात-आठ लोगों ने उनके वाहन को रुकवाया और उन पर धारधार हथियारों से हमला कर दिया।
मृतक उमर के चाचा के अनुसार हमला करने वाले अपने आप को गो-रक्षक बता रहे थे। इलियास के अनुसार उनका भतीजा उमर व उसके साथ दो वाहनों में गायों को भरकर भरतपुर जा रहे थे। इसी दौरान सात-आठ लोगों ने उनके वाहन को रुकवाया और उन पर धारधार हथियारों से हमला कर दिया।