{"_id":"630b0832e87e2c2bc76309d0","slug":"police-can-disclose-soon-robbery-of-one-crore-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: जयपुर में एक करोड़ की डकैती में घर का करीबी शामिल, सीसीटीवी में रेकी करती दिखी एक महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: जयपुर में एक करोड़ की डकैती में घर का करीबी शामिल, सीसीटीवी में रेकी करती दिखी एक महिला
Sun, 28 Aug 2022 11:46 AM IST
रोमा रागिनी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: रोमा रागिनी
Updated Sun, 28 Aug 2022 11:46 AM IST
सार
पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में कई महत्वपूर्ण तथ्य मिले हैं। वहीं कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस जल्द ही इस मामले में खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन
जयपुर में डकैती
- फोटो : Social Media
विस्तार
जयपुर में इनकम टैक्स ऑफिसर बनकर घर में घुसकर एक करोड़ रुपये की लूट की वारदात हुई थी। पुलिस जल्द ही आटा व्यापारी के घर डकैती का खुलासा कर सकती है। सूत्रों की माने तो पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग लगे है। कहा जा रहा है कि वारदात में घर का ही कोई आदमी शामिल था।
विज्ञापन
दरअसल पुलिस को पिछले 10 दिनों में सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। जिसमें उनके हाथ कुछ महत्वपूर्ण तथ्य हाथ लगे हैं। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों से पूछताछ कर रही है। डीसीपी पारस देशमुख के निर्देशन में पुलिस की कार्रवाई चालू है। पुलिस को सीसीटीवी में एक कार और महिला दिखी है। महिला घर की रेकी कर रही थी। घर के गोदाम से लेकर किस समय सबसे कम सदस्य घर में होते हैं, ये सभी बातों पर ध्यान रखा गया था। पुलिस अब तक 1200 से ज्यादा फुटेज खंगाल चुकी है।
विज्ञापन
पुलिस बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश से भी बदमाशों को दबोचा है। अब बस माल बरामदगी का इंतजार है। जिसमें कुछ समय और लग सकता है। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार बदमाशों ने पैसे में अपना परसेंटेज तय कर लिया था। तीन महीने से वारदात को अंजाम देने की तैयारी चल रही थी।
विज्ञापन