{"_id":"58d67cfa4f1c1bac2a1a242a","slug":"pocket-chor-in-mathur-s-convoy","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओम माथुर के स्वागत के बाद जेब तलाशी तो रह गए हक्के—बक्के ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओम माथुर के स्वागत के बाद जेब तलाशी तो रह गए हक्के—बक्के
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 25 Mar 2017 07:59 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथुर के स्वागत कार्यक्रम में शामिल होना कई भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं के लिए भारी पड़ गया।
ओम माथुर शनिवार को जयपुर से सालासर पहुंचे। इस दौरान रास्ते में उनका जगह—जगह स्वागत किया। इस स्वागत करने वालों की भीड़ में जेबकतरे भी शामिल हो गए और उन्होंने कई नेता व कार्यकर्ताओं की जेब काट ली।
सीकर में सर्किट हाउस में स्वागत कार्यक्रम के दौरान गोगामेड़ी निवासी हनुमान सिंह गहलोत की जेबतराशी करते समय जेबकतरे को लोगों ने पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पकड़े गए जेब कतरे से रुपए भी बरामद कर लिए।
बताया जा रहा है कि जेबकतरों का गिरोह जयपुर से ही काफिले में साथ हो गया था। रींगस नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, गोविंदराम कुमावत सहित अन्य कार्यकर्ताओं की भी जेब रास्ते में कट गई। हालांकि इस सम्बंध में किसी ने पुलिस को शिकायत नहीं दी है।