{"_id":"592c0c424f1c1bf114bdb7c4","slug":"plants-planted-in-memory-of-former-union-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व केंद्रीय मंत्री की याद में लगाए पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व केंद्रीय मंत्री की याद में लगाए पौधे
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 29 May 2017 05:37 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री अनिल माधव दवे की याद में सोमवार को श्री कल्पतरु संस्थान की ओर से पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सिविल लाइन स्थित आवास परिसर से वन मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने बिल्व पत्र का पौधा लगाकर की।
खींवसर ने कहा कि दवे एक साधारण जीवन में रहकर भी असाधारण प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने राजस्थान वन एवं पर्यावरण विभाग के प्रत्येक कार्य में तनमन से योगदान दिया। वहीं कल्पतरु संस्थान से जुड़े पुरुष विष्णु लाम्बा ने कहा की दवे ने हमेशा मार्ग दर्शन और सहयोग का कार्य किया। गौरतलब है कि दवे के नेतृत्व में मोरक्को में हुए विश्व जलवायु परिवर्तन सम्मलेन में लाम्बा को भारत की और से केंद्रीय दल में शामिल किया गया था। इस अवसर पर दवे की स्मृति में दशरथ सिंह, मुकेश पारीक, रणजीत सिसोदिया, लक्ष्मण सिंह सहित वन विभाग के अधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।