फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   petrol and diesel will be delivered at your doorstep

अब पेट्रोल-डीजल की होम डिलेवरी

Fri, 21 Apr 2017 07:48 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 21 Apr 2017 07:48 PM IST
विज्ञापन
petrol and diesel will be delivered at your doorstep
पेट्रोल पंप - फोटो : demo pic
पेट्रोल और डीजल की होम डिलेवरी! सुनने में अटपटा लगे लेकिन, पेट्रोलियम मंत्रालय इस संभावना पर विचार कर रहा है। यह व्यवस्था लागू होती तो राजस्थान के उदयपुर जिले में ये सबसे पहले शुरू होगा।  
विज्ञापन


पेट्रोलियम मंत्रालय ने शुक्रवार को ट्वीट के जरिए यह जानकारी दी। मंत्रालय के ट्वीट में कहा गया है केंद्र सरकार पेट्रोलियम उत्‍पादों की होम डिलीवरी सुविधा उपलब्‍ध कराने पर विचार कर रही है। इससे उपभोक्ताओं को पेट्रोल पम्प पर लाइन में लगने की परेशानी से मुक्ति मिल सकेगी। देश में रोजाना करीब 35 करोड़ लोग पंपों पर आते हैं और करीब 25 बिलियन रुपए का लेनदेन इन पेट्रोल पम्पों पर होता है। 
विज्ञापन


पेट्रोलियम कम्पनी के सुत्रों ने बताया कि यह व्यवस्थ्या प्रयोग के तौर पर सबसे पहले उन शहरों में लागू की जा सकती है जहां एक मई से पेट्रोल और डीजल की कीमत रोजाना समीक्षा के बाद तय होगी। इन शहरों में राजस्थान के उदयपुर समेत चंडीगढ़, पुद्दुचेरी, विजाग और जमशेदपुर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed