{"_id":"5a0970634f1c1bdb538bcd20","slug":"people-protest-against-padmavati-in-sikar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पद्मावती विवाद: यहां सड़क पर उतरे लोग, दी ये चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पद्मावती विवाद: यहां सड़क पर उतरे लोग, दी ये चेतावनी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 13 Nov 2017 03:48 PM IST
विज्ञापन
पद्मावती
विवादों के घेरे में आई संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती को लेकर अब लोग सड़कों पर उतर आए हैं। आज राजपूत करणी सेना के बैनर तले सर्व समाज के लोगों ने फिल्म प्रदर्शन पर विरोध जताते हुए शहर में आक्रोश रैली निकाली।
रैली सीकर के रामलीला मैदान से शुरू हुई, जो शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई कलेक्ट्रेट पहुंची। इस दौरान सर्व समाज के लोगों ने फिल्म निर्माता के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा कलेक्ट्रेट पर पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए सरकार से फिल्म पर रोक लगाने की मांग की।

Trending Videos
सिनेमाघरों को दी चेतावनी
सीकर में रैली
- फोटो : अमर उजाला
राजपूत करणी सेना का कहना है कि हमने प्रशासन को ज्ञापन देकर बता दिया है कि वह ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेजकर इस विवादित फिल्म पर रोक लगा दे, वहीं सिनेमाघरों के मालिकों को विज्ञापन देकर चेतावनी दी गई है कि वह फिल्म को सिनेमाघरों में ना लगाएं।
बावजूद इसके फिल्म का प्रदर्शन होता है तो राजपूत करणी सेना सिनेमाघरों पर उग्र प्रदर्शन करेगी।
बावजूद इसके फिल्म का प्रदर्शन होता है तो राजपूत करणी सेना सिनेमाघरों पर उग्र प्रदर्शन करेगी।