फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   people in fear due to rumour spreading about hair cut

भूतों को रोकने के लिए शराब-दूध की लक्ष्मण रेखा, खौफ में लोग

Fri, 07 Jul 2017 11:38 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 07 Jul 2017 11:38 AM IST
विज्ञापन
people in fear due to rumour spreading about hair cut
शराब बिखेरी जा रही
भूत-प्रेत और टोने-टोटके आज भी हमारे समाज को जकड़े हुए है। अंधविश्वास से जुड़ा एक नया मामला पश्चिम राजस्थान में देखने को मिला है, जहां एक अंधविश्वास के खात्मे के लिए गांव के लोगों ने दूसरे अंधविश्वास का सहारा लिया है।
विज्ञापन


पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर और बीकानेर व आस-पास के क्षेत्रों में पिछले एक माह से अफवाह फैली हुई है कि रात को व दोपहर को सोते समय महिलाओं व बच्चियों के कोई बाल काट ले जाता है।
विज्ञापन


 लगभग प्रतिदिन इन जिलों के पुलिस स्टेशन में बाल काटने की शिकायतें पहुंच रही हैं। वहीं, इन क्षेत्रों के लोग अंधविश्वास खत्म करने के लिए अब एक नए अंधविश्वास का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीती रात बाड़मेर के बालोतरा में लोगों ने दूध और शराब की धार के साथ गांव का चक्कर लगाया और एक रेखा तैयार की।

गांवों में सक्रिय हो गए टोने-टोटके करने वाले, प्रशासन व चिकित्सकों का ये है तर्क

people in fear due to rumour spreading about hair cut
फाइल फोटो।

स्थानीय लोगों का कहना था कि यह परंपरा काफी पुरानी है। इससे ग्रामीणों पर आने वाले संकट टल जाते हैं। गांव के चक्कर लगाने के दौरान बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे व उनके हाथों में हथियार भी देखे जा सकते थे।

अंधविश्वास की यह यात्रा जिसे की ग्रामीण परंपरा का नाम दे रहे हैं, उसमें बड़ी संख्या में युवा भी मौजूद थे। पश्चिमी राजस्थान के इन अफवाह प्रभावित जिलों में बाल काटने की अफवाह का आलम यह है कि लोगों ने घरों के आहाते में सोना बंद कर दिया है।

वहीं स्थानीय प्रशासन का कहना है कि जब से यह अफवाह फैली है, इन क्षेत्रों में टोने-टोटके करने वाले लोग सक्रिय हो गए हैं। विशेषकर रात्रि के समय लोग भूत-प्रेत भगाने की विधि करते हुए ​आसानी से देखे जा सकते हैं।

इधर, बाल काटने की अफवाह के बारे में मानो चिकित्सकों का कहना है कि यह केवल अवसाद है और कुछ नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed