फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   people found a Newborn baby in box

बक्सा खुला तो सब सन्न रह गए, उसमें किसी के 'कलेजे का टुकड़ा' था...

Sat, 12 Aug 2017 10:20 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 12 Aug 2017 10:20 AM IST
विज्ञापन
people found a Newborn baby in box
नवजात को छोड़ गई मां - फोटो : अमर उजाला
सुनसान झाड़ियों में पड़े एक बक्से से किसी के रोने की आवाज आ रही थी। कुछ लोगों ने सुना तो कुछ अनदेखा कर वहां से गुजर गए। बाद में कुछ राहगीर जमा हुए और बक्सा झाड़ियों से बाहर निकाला गया। बक्सा खुला तो वहां मौजूद लोग सन्न रह गए। बक्से में एक नवजात को बंद कर फेंक दिया गया था।
विज्ञापन


मामला जोधपुर के फलौदी का है। फलौदी के पास ढढू गांव में शुक्रवार मां की ममता को शर्मसार करने की घटना सामने आई हैं। एक मां ने अपने कलेजे के टुकड़े को कागज के  बॉक्स में बंद कर सुनसान झाड़ियों में फेंक दिया। बॉक्स से बच्ची के रोने की आवाज आने पर आस पास के लोगों ने बॉक्स में देखा तो एक नवजात मिली।
विज्ञापन


इस पर लोगों ने बच्ची को पास ही राजकीय अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद उसे जोधपुर के उम्मेद अस्पताल रैफर कर दिया। जहां अभी बच्ची का इलाज चल रहा हैं।

 

बच्ची की मां की तलाश हुई शुरू

people found a Newborn baby in box
नवजात - फोटो : सांकेतिक चित्र
फलौदी के ढढू गांव के उपस्वास्थ्य केंद्र के पिछवाड़े सड़क मार्ग के पास लावारिस हालत में एक बंद बक्शे में नवजात बच्ची मिली। उपस्वाथ्य केंद्र ढढू चिकित्सक द्वारा जानकारी देने पर महिला एवं अधिकारिता विभाग की कुसुम पुरोहित ने नवजात बच्ची को राहगीरों की मदद से राजकीय चिकित्सालय पहुंचा।।  

बच्ची का उपचार कर रहे डॉक्टर रविन्द्र परमार ने बताया कि बच्ची का प्राथमिक उपचार किया गया है। फिलहाल बच्ची बिलकुल ही स्वस्थ है। नवजात के लावारिस हालत में मिलने की सूचना पर फलौदी पुलिस ने चिकित्सालय पहुचं मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। पुलिस बच्ची की मां की तलाश कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed