फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   pehlu khan case-mev community will write a letter to pm to declare cow as national animal

पहलू खान मामला: गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित कराने में जुटा मेव समाज

Wed, 03 May 2017 06:48 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 03 May 2017 06:48 PM IST
विज्ञापन
pehlu khan case-mev community will write a letter to pm to declare cow as national animal
अलवर - फोटो : SELF
कथित गौ तस्कर पहलू खान मामले में नए मोड़ के तहत गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित कराने में मेव समाज जुट गया है। पहलू खान मामले में बुधवार को अलवर में मेव समाज की ओर से बुलाई गई पंचायत स्तरीय एक बैठक में समाज के लोगों ने इस संबंध में पीएम नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखने का फैसला किया है।
विज्ञापन


मेव समाज ने 3 मई को अलवर से बहरोड तक पैदल मार्च निकाले जाने की घोषणा की थी, जिसे प्रशासन ने कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए मंजूरी प्रदान नहीं की थी। पैदल मार्च नहीं होने के बाद आज पंचायत में हरियाणा व अलवर से आए मेव समाज के प्रतिनिधियों ने पीएम मोदी के नाम गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा देने की मांग को लेकर एक पत्र लिखने का फैसला किया है। अब इस फैसले पर समाज के सभी लोगों ने अपनी सहमति दर्ज कराई है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मेव पंचायत की ओर से मेव समुदाय से पैदल मार्च का आह्वान किया गया था। जिसके बाद इस मामले में राजनीति और तेज हो गई है। बीते माह एक अप्रेल को बहरोड़ में कथित गौ—तस्करों के साथ मारपीट की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद तीन अप्रेल को बहरोड़ के निजी अस्पताल में कथित गौ—तस्कर पहलू खान ने दम तोड़ दिया था। इसके बाद इस मामले की गूंज राजस्थान की विधानसभा से लेकर देश की संसद तक में सुनाई दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed