{"_id":"598976a44f1c1b7f198b46ef","slug":"parliamentary-party-of-myanmar-stunned-after-seeing-the-architecture-of-this-assembly","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा का वास्तुशिल्प देखकर दंग रह गया म्यांमार का संसदीय दल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा का वास्तुशिल्प देखकर दंग रह गया म्यांमार का संसदीय दल
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 08 Aug 2017 02:21 PM IST
विज्ञापन
म्यांमार का संसदीय दल
- फोटो : Vishnu Sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान विधानसभा के भवन का शिल्प देखकर म्यांमार के सांसद दंग रह गए। इन सांसदों ने इस भवन के स्थापत्य कला की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
म्यांमार का 20 संदस्यीय संसदीय दल राजस्थान की यात्रा पर है और आज इस दल ने राजस्थान विधानसभा में विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेन्द्र सिंह से मुलाकात की। सदीय दल ने विधानसभा भवन का अवलोकन किया। सदन भी देखा।
इस संसदीय दल में के क्याव टिंट, नी सुई लिआन, खिन मैंग ल्विट, स्वा विक्टर क्लीव,थान सो, हैथे नैग्वे, ला गंग जे जोन, हैथे विन, क्याव नी नैनिंग, अयुंग थी हा, सैन गो, स्वा चि ओ, पियू लिवि, जा वा ना, थैट नइंग सो,हलाओ, क्यौ क्वे क्वे, स्वे हला विंन, यतुन मंग शामिल है।

इसलिए भारत आया है म्यांमार का संसदीय दल
म्यांमार का संसदीय दल
- फोटो : Vishnu Sharma
विधानसभा उपाध्यक्ष व अन्य अधिकारियों ने संसदीय कार्यप्रणाली एवं प्रक्रिया के बारे में संसदीय दल को विस्तार से बताया। विधानसभा उपाध्यक्ष ने टिंट सो के सभापतित्व में आये दल को भारत की संघीय शासन प्रणाली और निर्वाचन प्रणाली के बारे में बताते हुए कहा कि राज्य विधानसभा में 200 विधायक हैं तथा 4 वित्तीय एवं 18 अन्य समितियॉं कार्य कर रही है। म्यांमार संसदीय दल भारतवर्ष की प्रजातांत्रिक व्यवस्था, भौगोलिक परिस्थितियों के अध्ययन हेतु भारत प्रवास पर है।
विधानसभा उपाध्यक्ष ने टिंट सो को विधानसभा की प्रक्रिया तथा कार्य संचालन संबंधी नियमावली एवं जयपुर के इतिहास का दिग्दर्शन कराने वाली पुस्तिका तथा सभी सदस्यों को पर्यटन साहित्य भेंट किया। टिंट सो ने विधानसभा उपाध्यक्ष को म्यांमार के प्राकृतिक सौंदर्य का चित्र भेंट किया। इस अवसर पर सरकारी उप मुख्य सचेतक मदन राठौड़,विधानसभा सचिव पृथ्वी राज सहित अन्य लोग मौजूद रहे।