फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   parents teacher meeting in government schools

सरकारी स्कूलों में हर साल चार बार होगी पेरेन्ट्स—टीचर मीटिंग

Sat, 27 May 2017 05:55 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 27 May 2017 05:55 PM IST
विज्ञापन
parents teacher meeting in government schools
छात्राओं को स्कूटी वितरण - फोटो : amar ujala
राजस्थान के सरकारी स्कूलों में अब निजी स्कूलों की तरह पेरेन्ट्स—टीचर मीटिंग(पीटीएम) आयोजित की जाएगी। इसके लिए साल में चार बार समय निर्धारित किया जाएगा। इनमें से एक मीटिंग सिर्फ माताओं के लिए रखी जाएगी। ये कहना है शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी का।
विज्ञापन


शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने शनिवार को राजकीय कन्या महाविद्यालय में जिले की 50 मेधावी छात्राओं को स्कूटी वितरण की। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि राजस्थान तेजी से शिक्षा के क्षेत्र में तरक्की कर रहा है। शैक्षिक राज्यों की रैंकिंग में हम तीन सालों में 21वें स्थान से पहले पांच स्थानों में पहुंच चुके हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान में बालिकाओं ने शिक्षा के क्षेत्र में भी छलांग लगाई है। गार्गी पुरस्कार प्राप्त करने वाली बालिकाओं की संख्या तेजी से बढ़ी है। सरकारी स्कूलों का परिणाम प्रतिशत लगातार सुधर रहा है।
विज्ञापन


स्कूटी प्राप्त करने वाली बालिकाओं की कट्आॅफ प्रतिशत भी लगातार बढ़ रहा है। देवनानी ने कहा कि पूर्व में जहां पेरेन्ट्स—टीचर मीटिंग निजी विद्यालयों में होती थी, उसे सरकारी विद्यालयों में भी अनिवार्य कर दिया गया है। साथ ही, अब से एक मीटिंग बच्चों की मां के साथ भी करवाई जाएगी। इससे भी शिक्षा के क्षेत्र में काफी सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवनानी ने कहा कि राजकीय विद्यालयों में नामांकन में उत्तरोत्तर वृद्धि हुई है। इसी वृद्धि को कायम रखते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करके नामांकन वृद्धि की जाएगी। आगामी दो वर्षों में राज्य के राजकीय विद्यालयों में नामांकन को एक करोड़ करने का लक्ष्य रखा गया है।


उन्होंने कहा कि विद्यार्थी 5वीं एवं 8वीं परीक्षा बोर्ड के माध्यम से देंगे। इससे उनकी योग्यता में निखार आएगा। देवनानी ने अजमेर शहर में नये वेलफेयर होम की भी आधारशिला रखी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed